भारत
India Pakistan Tension: पाकिस्तान के साथ 1971 में हुए युद्ध के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होने जा रही है. इसमें लोगों को हमले से बचने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.
पहलमाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं. भारत ने इसके लिए फुलप्रूफ तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) करने का निर्देश दिया है. यह मॉक ड्रिल (Civil Defence Mock Drill) 7 मई 2025 को किया जाएगा. इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजेगा. जिसमें नागरिकों को बताया जाएगा की हमले के दौरान खुद की सुरक्षा कैसे करें.
मॉक ड्रिल के दौरान प्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण संस्थानों, प्लांट्स को कैसे छुपाया जाए इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी. गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि युद्ध क्षेत्र में आने वाले सभी राज्य अपने निकासी (Evacuation) योजानाओं को अपडेट और रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके.
मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा?
54 साल बाद फिर मॉक ड्रिल
इससे पहले 1971 में देश में मॉक ड्रिल किया गया था, जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर से ऐसी स्थिति बन रही है. दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है. इसके लिए उसने सीमा पर अपनी सेना और आतंकी कैंपों को तैनात कर दिया है. साथ ही अमेरिका से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक गुहार लगा रहा है.
भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी कर रहा है.पाकिस्तानी सेना पिछले 11 दिन से नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर रहा है. जिसका भारतीय सेना सख्ती से जवाब दे रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.