भारत
Mock Drill Postponed: गुजरात सूचना विभाग और राजस्थान गृह विभाग ने आधिकारिक रूप से 'ऑपरेशन शील्ड' की स्थगन की पुष्टि की है. मॉक ड्रिल के लिए अगली तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा.
पाकिस्तान की सीमा से सटे चार राज्यों में गुरुवार यानी 29 मई को होने वाले सिविल डिफेंस अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' स्थगित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने सभी सिविल डिफेंस कंट्रोलर्स और संबंधित विभागों को फिलहाल इसे रोकने का आदेश दिया है. मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अगली सूचना तक ऑपरेशन शील्ड सिविल डिफेंस एक्सरसाइज स्थगित कर दिया जाए.
गृह मंत्रालय के निर्देशुसार 29 मई को जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में शाम 5 बजे मॉक ड्रिल होनी थी. लेकिन शासनिक कारणों से केंद्र सरकार ने गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और अन्य राज्यों ने मॉकड्रिल और ब्लैकआउट को स्थगित करने का आदेश दिया है.
गुजरात सूचना विभाग और राजस्थान गृह विभाग ने आधिकारिक रूप से 'ऑपरेशन शील्ड' की स्थगन की पुष्टि की है. वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा कि गुरुवार को मॉकड्रिल या ब्लैकआउट नहीं होगा.
सीजफायर के बाद मॉक ड्रिल
यह मॉक ड्रिल ऐसे समय की जा रही थी, जब बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था. दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए.
हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन्स को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया. ये हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था. ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.