Advertisement

650 फीट की ऊंचाई पर क्या गड़बड़ हुई थी? अहमदाबाद विमान हादसे पर आया नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बयान

Air India Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 सिर्फ 650 फीट तक पहुंची और फिर क्रैश हो गई. अब इस हादसे पर पहली बार सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं.

Latest News
650 फीट की ऊंचाई पर क्या गड़बड़ हुई थी? अहमदाबाद विमान हादसे पर आया नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बयान

Air India Plane Crash Update 

Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को हुआ एयर इंडिया का विमान हादसा पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. अब पहली बार इस घटना पर सरकार की तरफ से साफ जानकारी दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद मुश्किल में आ गया था. फ्लाइट AI-171 सिर्फ 650 फीट तक ही ऊपर जा पाई और फिर तेजी से नीचे गिरने लगी. पायलट ने इमरजेंसी कॉल दी, लेकिन वक्त बहुत कम था. हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है. 

विमान हादसे को लेकर पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस

दरअसल, शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर ही फ्लाइट सिर्फ 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंच पाई और फिर अचानक नीचे गिरने लगी.

पायलट ने 1:39 बजे कंट्रोल टावर को 'मे डे' कॉल भेजी

पायलट ने 1:39 बजे कंट्रोल टावर को 'मे डे' कॉल भेजी, जो किसी इमरजेंसी की सबसे गंभीर चेतावनी होती है. लेकिन इसके ठीक एक मिनट बाद विमान शहर के मेघानीनगर इलाके में स्थित मेडिकल हॉस्टल की इमारतों पर गिर गया. इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही बच पाया. इसके अलावा, ग्राउंड पर मौजूद 20 से ज्यादा लोगों की भी मौत हुई. 

तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी

मंत्रालय के अनुसार, यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंची थी और रास्ते में किसी तकनीकी दिक्कत की कोई जानकारी नहीं मिली थी. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने में शाम 6 बजे तक का वक्त लग गया. हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई है, जिसमें गृह सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. 


यह भी पढ़ें: DNA Testing से कैसे होगी Air India Plane Crash में मारे जाने वालों की पहचान?


सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की होगी जांच

आपको बता दें इस हादसे के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच शुरू कर दी है. देश में 34 ऐसे विमान हैं, जिनमें से 8 की जांच पूरी हो चुकी है. हादसे वाले विमान का ब्लैक बॉक्स शुक्रवार शाम मिला है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement