Advertisement

Delhi airport roof collapse: आधी रात को काम का जायजा लेने IGI एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री राममोहन नायडू, दिए कड़े निर्देश

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1डी की छत ढहने वाले मामले में उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एयरपोर्ट पहुंचकर हालात का जायजा लिया. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए.

Latest News
Delhi airport roof collapse: आधी रात को काम का जायजा लेने  IGI एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री राममोहन नायडू, दिए कड़े निर्देश
Add DNA as a Preferred Source

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1डी की छत ढहने के हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में वो छत ढहने को बाद वहां चल रहे काम का औचक निरक्षण करने आधी रात को पहुंचे हुए थे. इस दौरान वो यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर खासा गंभीर नजर आए. उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने IGI एयरपोर्ट  और हादसे से जुड़े मामलों को लेकर देर रात मंत्रालय के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां डायरेक्‍टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), ब्‍यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्‍योरिटीज (BCAS) समेत एयरलाइंस के बड़े अधिकारी भी आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहंचने शुरू हो गए.

इंडिगो के कुल 12194 यात्री प्रभावित 
इस हादसे को लेकर एयरलाइंस अधिकारियों की ओर से सूचित किया गया है कि टर्मिनल-1D की छत गिरने के बाद इंडिगो के कुल 21690 यात्री प्रभावित हुए हैं. इनमें से 12194 यात्रियों को के लिए वैकल्पिक उड़ानें उपलब्‍ध कराई गई है. 9,431 यात्रियों के टिकट रद्द और रिफंड किए हैं. 1,699 यात्रियों को डेबिट/क्रेडिट कार्ड के द्वारा पैसे रिफंड किए गए. वहीं, 7,680 यात्रियों के पैसे एजेंसी के द्वारा पैसे रिफंड किए गए. साथ ही इंडिगो की ओर से कहा गया है कि टर्मिनल-1 से 71 उड़ानें शेड्यूल होती थी, इनमें से 71 को टर्मिनल-3 और टर्मिनल-2 में शिफ्ट कर दिया गया है. 


ये भी पढ़ें-Mathura में वाटर टैंक ढहने से आया जल सैलाब, 2 की मौत, 12 घायल; 5 पॉइंट्स में पूरा अपडेट


स्पाइसजेट के कुल 925 यात्री प्रभावित
इस हादसे में स्पाइसजेट के कुल 925 यात्री प्रभावित हुए हैं. इनमें से इनमें से 250 यात्रियों को के लिए वैकल्पिक उड़ानें उपलब्‍ध कराई गई है. 6 यात्रियों को डेबिट/क्रेडिट कार्ड के द्वारा पैसे रिफंड किए गए. वहीं, 535 यात्रियों को अप्रत्यक्ष तरीके (क्रेडिट कार्ड/ओटीपी/एजेंसी) से रिफंड किए गए. इस दौरान उन्‍होंने AOCC से टर्मिनल-1 से होने वाली इंडिगो और स्‍पाइस जेट की उड़ानों को शिफ्ट करने को पश्चात टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 की स्थिति में हुए बदलाव का जायजा लिया, साथ ही अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से हो रहे कार्य का भी जायजा लिया. सभी स्थितियों का रिव्यू करने के बाद उन्होंने एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 थ्री पर आए दबाव को व्यवस्थित करने को लेकर एजेंसियों से अतिरिक्‍त कर्मियों को तैनात करने के निर्देश जारी किए. इस दौरान उन्होंने आईजीआई एयरपोर्ट के वॉर रूम का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने टर्मिनल-1D की छत ढहने से प्रभावित हुए यात्रियों को लेकर एयरलाइंस से जानकारी ली. इंडिगो और स्‍पाइसजेट एयरलाइंस के अधिकारियों ने उन्हें प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड को लेकर अब तक क्या सब कार्य किए गए इसकी सूचना दी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement