Advertisement

राहुल-अखिलेश और चिराग पासवान इस मुद्दे पर आए साथ-साथ, फिर से अपनाया NDA से अलग रुख

चिराग पासवान ने एक बार फिर से NDA की विचारधारा किनारे करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने राहुल-अखिलेश की उस मांग का समर्थन किया है जो दोनों नेता लोकसभा चुनाव से उठा रहे हैं.

Latest News
राहुल-अखिलेश और चिराग पासवान इस मुद्दे पर आए साथ-साथ, फिर से अपनाया NDA से अलग रुख
Add DNA as a Preferred Source

बीते दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने बड़ी जीत दर्ज की थी. इस जीत के बाद चिराग के केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया गया था.  हाल ही में चिराग पासवान ने राहुल-अखिलेश की उस मांग का समर्थन किया है, जो दोनों नेता लोकसभा चुनाव से उठाए हुए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार NDA की विचारधारा से भटकते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल चिराग पासवान ने रविवार को एक बार फिर जातिगत जनगणना पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हए कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो. चिराग पासवान ने ऐसा कहकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की पुरानी मांग को फिर से धार दे दी है. बता दें कि इससे पहले भी चिराग पासवान जातिगत जनगणना को लेकर अपनी ऐसी ही राय रख चुके हैं.

रांची में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक के दौरान चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा है कि 'आज रांची में हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें देश भर से हमारी कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए. इस कार्यकारिणी बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना था. मुझे फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.'


यह भी पढ़ें: Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा समेत हजारों BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला 


उन्होंने इस दौरान जातिगत जनगणना का मु्द्दा उठाते उठाते हुए अपनी बात रखी. चिराग पासवान ने कहा कि 'मेरी पार्टी ने हमेशा जाति जनगणना के समर्थन में अपनी स्थिति स्पष्ट रखी है. हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो. इसका कारण यह है कि कई बार राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं बनाती हैं जो जाति को ध्यान में रखकर तैयार की जाती हैं. ये योजनाएं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं. ऐसे में सरकार के पास उस जाति की जनसंख्या की जानकारी होनी चाहिए.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement