Advertisement

Chhattisgarh News: सगी बहनों ने किया खुलासा- पापा-चाचा कर रहे थे रेप, आपबीती सुन रो पड़ेंगे आप

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई इस वारदात को सुनकर लोग हैरान हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: सगी बहनों ने किया खुलासा- पापा-चाचा कर रहे थे रेप, आपबीती सुन रो पड़ेंगे आप

लड़कियां उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़कर चली गईं थीं. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले में सगी बहनों के साथ रेप का एक मामला सामने आया है. दुर्ग में दो बहनों के साथ उनके अपनों ने जो किया है, उसे सुनकर किसी को विश्वास नहीं होगा. उनके साथ हैवानियत कोई और नहीं बल्कि खुद उनके पिता और चाचा कर रहे थे. रविवार को पुलिस ने जब खुलासा किया तो जिसने सुना, वह सन्न रह गया. पुलिस ने भिलाई शहर से दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इस केस की सारी पर्तें खोलकर रख दी हैं. पुलिस एक मिशन पर थी, तभी यह केस सामने आया. दोनों बहनों की उम्र 20 साल से ज्यादा है. पुलिस ऑपरेशन मुस्कान चलाकर रायपुर से लड़कियों का रेस्क्यू कर रही थी.

मौत की अफवाह से उजड़ा परिवार, पत्नी ने बच्चे संग की खुदकुशी, घर पहुंचने पर पति का हुआ ये हाल

पिता-चाचा के अत्याचार से तंग आकर घर से भागी लड़कियां

रिश्तेदारों के अत्याचार से तंग आकर 6 साल पहले दोनों लड़कियां घर छोड़कर चली गई थीं. उनके भाग जाने के बाद पिता की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. जब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाई तो सच से पर्दा उठा.

2017 में पहली बार किया था रेप

पुलिस ने कहा कि पीड़िताओं के मुताबिक उनका यौन शोषण किए जाने की शुरुआत अगस्त, 2017 में हुई जब बड़ी बहन की उम्र करीब 16 साल थी. तब पहली बार घर में ही चाचा ने चाची की गैरमौजूदगी में उसके साथ छेड़छाड़ की थी.

ऑस्ट्रेलियाई महिला का हत्यारा 4 साल बाद दिल्ली में दबोचा, Dawood Ibrahim से भी ज्यादा था इनाम

कई बार रेप कर चुका था पीड़िता का चाचा

पुलिस ने कहा कि दोनों बहनें अक्सर अपने चाची के घर जाया करती थीं, क्योंकि उनकी मां मानसिक बीमारी की वजह से उनकी देखभाल करने में अक्षम थी. चाचा ने सबसे पहले बड़ी लड़की के साथ रेप किया था. फिर उसी का जिक्र करके रेप करता रहा.

पिता ने भी बेटी को नहीं बख्शा

जब लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की तो उसने उसे झिड़क कर भगा दिया और बाद में उसके पिता ने भी उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. पिता ने जब 14 साल की छोटी लड़की से भी छेड़छाड़ करनी शुरू तो लड़कियों ने घर से भागने का फैसला लिया. हर दिन छेड़खानी से परेशान होकर लड़कियों ने घर छोड़ दिया.

Online Lover से मिलने गई थी 5,000 किलोमीटर दूर, हत्या करके बेच दिए अंग

पुलिस ने दर्ज किया FIR

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (रेप) और धारा 354 (महिला के साथ छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement