Advertisement

Chhattisgarh News: आश्रम का भोजन खाने से एक छात्रा की मौत, 35 बच्चे बीमार, जानें क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक आश्रम में 36 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं. एक छात्रा की मौत भी हो गई है.

Latest News
Chhattisgarh News: आश्रम का भोजन खाने से एक छात्रा की मौत, 35 बच्चे बीमार, जानें क्या है मामला
Add DNA as a Preferred Source

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आश्रम के करीब 35 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए. माता रुक्मणी कन्या आश्रम में विषाक्त भोजन करने से बीमार छात्राओं में से एक छात्रा की मंगलवार को मौत हो गई. लड़की गंभीर रूप से बीमार थी. छात्रा को बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया था, जहां रास्ते में ही लड़की ने दम तोड़ दिया. मृतका तुमनगर गांव की रहने वाली थी. बता दें, इस मामले में खाद्य विभाग की टीम ने विषाक्त भोजन का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं.

प्रशासन ने लिया ऐक्शन 
कलेक्टर संबित मिश्रा मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्राओं के परिजनों व डॉक्टरों से बात की. इस घटना के संबंध में आश्रम अधीक्षिका आदिबाई तेतल को निलंबित कर दिया गया है. घटना में आगे की जांच की जा रही है. 


यह भी पढ़ें - CG Board Time Table 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल cgbse.nic.in पर जारी, 1 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम्स


 

कैसे घटी घटना?
आश्रम अधीक्षिका आदिबाई तेलन ने जांच में बताया कि रविवार को वह शिवा किराना स्टोर से माझीगुड़ा से पैकेट बंद पनीर लेकर आई थी. उसी रात पनी की सब्जी बनी. इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी आशीष यादव ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान पनीर की सब्जी खाने से बच्चों के बीमार होने का है. इस पर स्पष्टता जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएगी. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement