Advertisement

Delhi Weather: छठ पूजा के दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI

Delhi-NCR AQI: छठ पूजा के दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली बनी हुई है. AQI गंभीर स्तर पर दर्ज किया गया. राजधानी की यह हालात से स्पष्ट है कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण कितना जरूरी है.

Latest News
Delhi Weather: छठ पूजा के दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली, खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI

Delhi Weather

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Weather: दिल्ली और एनसीआर में छठ पूजा के दिन भी प्रदूषण का स्तर नियंत्रण से बाहर है. सोमवार को राजधानी का AQI गंभीर स्तर पर बना हुआ है, जिससे सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी खतरों की संभावना बढ़ गई. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेड-2 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं, वहीं कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सुबह-शाम घर के अंदर रहें और संवेदनशील वर्ग विशेष रूप से सतर्क रहें. 

GRAP-2 प्रतिबंध लागू रहेंगे

दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है. जिसके कारण राजधानी में GRAP-2 प्रतिबंध लागू रहेंगे. लोधी रोड (AQI 258) और मंदिर मार्ग (AQI 290) जैसे अपेक्षाकृत हरे इलाकों में भी हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है. विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति विशेष रूप से दमा, एलर्जी और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक है.

राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है. रविवार को दिल्ली का औसत AQI 321 रिकॉर्ड किया गया था, जबकि आनंद विहार में यह 429 तक पहुंच गया था. अगले कुछ दिनों तक AQI 'खराब' और 'बहुत खराब' श्रेणी के बीच बना रह सकता है. 


यह भी पढ़ें: DU की सेकंड ईयर की छात्रा पर एसिड अटैक, लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास 3 लड़कों ने फेंका तेजाब


सुबह-शाम बाहर टहलने से बचें

सरकार और विशेषज्ञ लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे सुबह-शाम बाहर टहलने से बचें. बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों को विशेष रूप से घर के भीतर रहना चाहिए. स्कूलों में भी प्रदूषण से बचाव के निर्देश जारी किए गए हैं. राजधानी और एनसीआर की यह हालात यह स्पष्ट करती है कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए न सिर्फ सरकारी प्रयास बल्कि समाज और टेक्नोलॉजी का संयुक्त प्रयास जरूरी है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement