Advertisement

Chhath Puja: जहरीले झाग में छठ मनाएंगे दिल्लीवासी? BJP बोली- मौत बांट रहे केजरीवाल

Chhath Puja: मनोज तिवारी ने कहा कि यमुना में जहर के रूप में केमिकल मिलाया जा रहा है. AAP न सिर्फ आस्था पर चोट कर रही हैं बल्कि मौत भी बांट रही है. 

Chhath Puja: जहरीले झाग में छठ मनाएंगे दिल्लीवासी? BJP बोली- मौत बांट रहे केजरीवाल

जहरीले झाग में छठ मनाने को मजबूर दिल्लीवासी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनियाभर में बसे पूर्वांचल के लोग छठ पर्व धूमधाम से मना रहे हैं. राजधानी नई दिल्ली में भी छठ पर्व की धूम है. राजधानी में यमुना नदी के किनारों पर छठ मनाने के लिए कई घाट बनाए गए हैं. यहां छठ मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धाल भी जुटे हुए हैं. हालांकि पिछली कई बार की तरह इस बार भी यमुना नदी में जहरीले झाग तैर रहे हैं. इसको लेकर दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल भी उठ रहे हैं.

राजधानी नई दिल्ली में यमुना नदी से सामने आई तस्वीरों में घाटों के किनारे पर जहरीले झाग में महिलाएं छठ पर्व मनाती नजर आईं. छठ पर्व पर यमुना में जहरीले झागों को लेकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. कल दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा नेता मनिंदर सिंह सिरसा नाव में सवार होकर यमुना नदी का जायजा लिया था.

पढ़ें- इन गीतों के बगैर अधूरा है छठ का त्योहार, इन सिंगर्स के गाने हैं बहुत फेमस

इन तीनों नेताओं ने छठ को देखते हुए नदी से पहले से जहरीले झाग न हटाने के लिए सरकार से सवाल किए. इस दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस झाग को छुपाने के लिए केजरीवाल सरकार यमुना में केमिकल डलवा रही है. उसे हमने जब्त करवा दिया है. हमने पुलिस को बुला लिया है. यमुना में जहर के रूप में केमिकल मिलाया जा रहा है. वो न सिर्फ आस्था पर चोट कर रहे हैं बल्कि मौत भी बांट रहे हैं.

पढ़ें- क्यों डूबते सूरज की होती है छठ में पूजा? 30 अक्टूबर को अस्तगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना में इंडस्ट्रियल एरिया का लाखों लीटर जहरीला पानी आ रहा है. केजरीवाल ये कहते रहे कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे लेकिन हकीकत आपके सामने है. दिल्ली में लोग छठ कैसे मनाएंगे. महिलाएं कैसे डुबकी लगाएंगी. उन्होंने यहां 1200 करोड़ रुपये यहां खर्च किया, मगर कहां खर्च किया. सारा पैसा उसके मंत्री और विधायकों की जेब में चला गया.

पढ़ें- स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी है छठ व्रत, सूर्य की किरणों से मिलती है अद्भुत शक्ति

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement