भारत
मुंबई से चेन्नई के लिए रवाना हुई Air India के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. कॉकपिट में जलने की बदबू आने के बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया.
एयर इंडिया के एक और विमान में बड़ा हादसा होते-होते बचा. शुक्रवार को मुंबई से चेन्नई के लिए रवाना हुई फ्लाइट में टेकऑफ के बाद पायलट्स को कॉकपिट में कुछ जलने की बदबू आने लगी. पायलट्स ने तुरंत एमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया और वापस मुंबई में लैंडिंग की. घटना शुक्रवार 27 जून की बताई जा रही है.
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित करवा ली गई है. एयर इंडिया ने बताया कि लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरे एयर क्राफ्ट से चेन्नई भेजा गया. Air India की तरफ से कहा गया कि मुंबई की ग्राउंड टीम ने शिफ्टिंग में यात्रियों की सहायता की.
अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए Air India के ड्रीमलाइनर विमान में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही बड़ी खराबी आ गई और प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान हादसे में प्लेन में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कुल 275 लोगों की जान गई है. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन भी इस प्लेन क्रैश में हो गया. इस हादसे के बाद DGCA ने Air India को अपने सभी विमानों की जांच करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद भी लगातार एयर इंडिया के प्लेन्स में खराबी की शिकायतें आ रही हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.