Advertisement

चलती ट्रेन में बच्चे ने सुरीली आवाज में गाया ऐसा संगीत, मंत्रमुग्ध करने देने वाला वायरल हुआ वीडियो

वाराणसी काशी तमिल समागम से लौट रहे बच्चे के संगीत को सुनकर अपनी सीट से खड़े हो गए यात्री. हर किसी ने पूछा आवाज के पीछे का राज. 

चलती ट्रेन में बच्चे ने सुरीली आवाज में गाया ऐसा संगीत, मंत्रमुग्ध करने देने वाला वायरल हुआ वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडियो पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. इसमें एक छोटा बच्चा चलती ट्रेन तमिल में संगीत सुना रहा है और आसपास खड़े यात्री मंत्रमुग्ध होकर उसकी वीडियो बना रहे हैं. लोग बच्चे के इस सुरीली आवाज को सुनकर अपनी सीट से खड़े होकर उसके पास पहुंच गए. कुछ लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. 

तमिल समागम से लौट रहा​ था बच्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेन में उपर की सीट पर बैठे इस बच्चे का नाम सूर्यनारायणन है और यह चैन्नई का रहने वाला है. आठ वर्षीय सूर्यनारायणन वाराणसी काशी तमिल समागम से लौट रहा था. इसी दौरान उसने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत गाना शुरू किया. उसकी सुरीली आवाज को सुनने के लिए बच्चे के चारों तरफ यात्रियों की भीड़ लग गई. लोग अपनी सीट से उठकर बच्चे के पास आकर खड़े हो गए. इसमें ज्यादातर लोगों उसके संगीत के बोल समझ नहीं आ रहे हैं, लेकिन उसकी लय और सुरीली आवाज से सभी मंत्रमुग्ध हो गए. 

बच्चे की आवाज सुनकर बनाना शुरू किया वीडियो

बच्चे का संगीत सुनने के लिए खड़े हुए यात्रियों ने उसका वीडियो भी बना लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हर कोई इसकी आवाज को सुनकर मंत्रमुग्ध हो जा रहा है. सभी लोग उसके इस सुरीली आवाज की सराहना किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर हर कोई इस बच्चे की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement