Advertisement

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 कां चांद पर चंद्रयान-2 ने किया स्वागत, ISRO ने दी गुड न्यूज

Chandrayaan-2 Orbiter Welcome Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का स्वागत चांद पर चंद्रयान-2 ने किया है. दरअसल 4 साल पहले जो मिशन फेल हो गया था उसका आर्बिटर अभी भी चांद की कक्षा में स्थापित है. इसी ऑर्बिटर ने सोमवार को चंद्रयान-3 का वेलकम किया है.

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 कां चांद पर चंद्रयान-2 ने किया स्वागत, ISRO ने दी गुड न्यूज

Chandrayaan-3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चार साल पहले भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 फेल हो गया था. हालांकि इसके बाद भी इसका आर्बिटर अभी भी चांद की कक्षा में स्थापित है. चंद्रयान-3 का वेलकम इसी आर्बिटर ने किया. इसरो की ओर से इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया गया है. चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है और दोनों के बीच संपर्क हुआ है. इसरो के मिशन चंद्रयान-3 मिशन सॉफ्ट लैंडिंग में अब 48 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. भारत के मिशन मून पर पूरी दुनिया की नजर है. देश भर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है. 23 अगस्त की शाम 6 बजे होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 का स्वागत चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने किया है.

चंद्रयान-3 को देख चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने बोला, हैलो दोस्त 
सोमवार को चंद्रयान-3 द्वारा इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई. इस ट्वीट के मुताबिक चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया है. दोनों के बीच द्विपक्षीय संपर्क भी स्थापित हो चुका है. MOX के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए कई रूट है और लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5.20 बजे से शुरू हो जाएगा. आप इसरो के अलग-अलग प्लैटफॉर्म से आप लाइव देख सकते हैं. आम भारतीयों के साथ दुनिया भर की अंतरिक्ष शोध से जुड़ी संस्थाएं और वैज्ञानिक इस मिशन पर नजर बनाए है.

यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर लैंडिंग में पिछले 4 साल में कितने देश हुए फेल

साल 2019 में भारत ने अपना मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था. हालांकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी थी. चंद्रयान-2 क्रैश हुआ था, लेकिन काफी हद तक यह मिशन सफल भी रहा था. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पिछले 4 साल से चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा है और. अब चार साल के बाद जब विक्रम लैंडर फिर से चांद के पास पहुंचा है तब चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर एक्टिव हुआ है. 

यह भी पढ़ें: चांद पर सबसे पहले क्या करेगा चंद्रयान-3, ISRO ने दी अहम जानकारी

चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग कब होगी
ISRO के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 अगस्त, बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगी. अगर सब कुछ मौजूदा तरीके से सही समय पर हुआ तो इस समय पर विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड हो जाएगा. इसके बाद प्रज्ञान रोवर बाहर निकल आएगा. विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का काम चांद पर सूर्योदय होने के बाद ही शुरू होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement