Advertisement

Chandrayaan-3 Lunar Orbit Injection: चंद्रयान-3 ने चांद के ऑर्बिट में ली एंट्री, इस दिन इतिहास रचेगा इसरो

Chandrayaan-3 Updates: चंद्रयान-3 ने चांद की बाहरी कक्षा पकड़ ली है. अब वो चंद्रमा के चारों तरफ 66 x 18054 किलोमीटर की अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा.

Chandrayaan-3 Lunar Orbit Injection: चंद्रयान-3 ने चांद के ऑर्बिट में ली एंट्री, इस दिन इतिहास रचेगा इसरो

Chandrayaan-3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) की ओर से 14 जुलाई को चांद पर भेजे गए चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है. चद्रयान-3 शनिवार को चांद की आर्बिट में पहुंच गया है. उसने चांद की बाहरी कक्षा पकड़ ली है. अब Chandrayaan-3 चंद्रमा के चारों तरफ अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाएगा. यह चक्कर 166 x 18054 किलोमीटर के दायरे में होगा. अब 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश होगी.

चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को 5 बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया. 1 अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया. इसरो के अनुसार, आज एक और महत्वपूर्ण प्रयास में अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया.

इसरो ने ट्वीट किया, "चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ISTRAC बेंगलुरु से पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का आदेश दिया गया था. इसरों ने बताया कि आज के बाद 6 अगस्त रात 11 बजे के आसपास चंद्रयान की ऑर्बिट को 10 से 12 हजार वाली ऑर्बिट में डाला जाएगा. चंद्रमा की तरफ से चारों तरफ पांच ऑर्बिट बदले जाएंगे.

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शनिवार शाम करीब 7 बजे के की गई. इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया गया जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास था. इससे पहले उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- क्या नूंह दंगों के बारे में मिला था खुफिया इनपुट? अनिल विज ने दिया जवाब  

राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसके बाद 9 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे इसके ऑर्बिट को बदलकर 4000 से 5000 किमी की ऑर्बिट में बदल दिया जाएगा. अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया शनिवार शाम करीब 7 बजे के की गई. इसरो ने कहा कि यह प्रयास तब किया गया जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास था. इससे पहले उसने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement