Advertisement

Chandrayaan 3: 'बच्चे अब कहेंगे चंदा मामा एक टूर के', पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

इसरो की इस सफलता के लिए पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिकों को और देशवासियों के बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. 

Chandrayaan 3: 'बच्चे अब कहेंगे चंदा मामा एक टूर के', पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

pm modi speech on chandrayaan 3 landing

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  भारत ने चंद्रयान 3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग जुड़े. इसरो की इस सफलता के लिए पीएम मोदी ने सभी वैज्ञानिकों को और देशवासियों के बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. अब यह नहीं कहा जाया करेगा कि चंदा मामा दूर के. अब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा एक टूर के हैं.'  

इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.’ 

यह भी पढ़ें- घर से देखनी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जान लीजिए कहां दिखेगा लाइव

सफल मिशन के जश्न में पूरा देश डूबा
उन्होंने कहा, ‘‘यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है.’ उन्होंने कहा कि इस कामयाबी की खुशी में पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है.

पीएम मोदी ने काह कि देश के लोगों और इसरो के वैज्ञानिकों इस कामयाबी के लिए बधाई देता हूं. जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है वहां भारत ने अपना झंडा लहराया है. चांद को मामा कहते है चंद्रयान महाअभियान की उपलब्धि जल्द ही सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए मिशन लांच करने जा रहा है. ये दिन देश हमेशा- हमेशा के लिए याद रखेगा. ये दिन इस बात का प्रतिक है हार से सबक लेकर कैसे जीता जाता है. भारत का सफल चंद्र मिशन केवल भारत का नहीं है, हमारी ‘एक पृथ्वी, एक परिवार,एक भविष्य’ की सोच पूरी दुनिया में गूंज रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement