Advertisement

रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा चंद्रयान-3, यहां जानिए पूरी डिटेल

Chandrayaan- 3: चंद्रयान-3 के लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का पहला वीडियो इसरो ने शेयर किया है. इसने गुरुवार से चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू किया है.

रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा चंद्रयान-3, यहां जानिए पूरी डिटेल
Chandrayaan 3 News Hindi 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को चांद की सतह पर पहुंचे चंद्रयान-3 का एक वीडियो शेयर किया. जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से लैंडर विक्रम के अंदर से रोवर पर ज्ञान चंद्रमा की धरती पर उतरा. इसरो के वीडियो का लोग इंतजार ही कर रहे थे. आइए आपको बताते हैं कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा...

ISRO ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि यहां बताया गया है कि चंद्रयान-3 रोल लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा. स्पेस एजेंसी ने बताया कि सभी एक्टिविटी तय समय पर ही हुई है. इसके साथ इसरो ने यह भी बताया कि सभी सिस्टम सामान्य हैं. लेंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA, ChaSTE आज स्टार्ट हो गए हैं. रोवर मोबिलिटी ऑपरेशन शुरू हो गया है. 

 

चंद्रमा पर ऐसे उतरा प्रज्ञान रोवर

इसरो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रयान-3 से प्रज्ञान रोवर कैसे चांद पर उतर रहा है. चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोलें. इसके बाद मध्यम गति से चलते हुए आसपास की चीजों को स्कैन किया. जानकारी के लिए बता दें कि रोवर स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है. रोवर 12 दिनों में लैंडर के आसपास आधा किलोमीटर घूमेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement