Advertisement

Modi 3.0: Chandrababu Naidu की मांग से बीजेपी मुश्किल में, स्पीकर समेत रखी ये डिमांड 

Chandrababu Naidu Deamands: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. इसके साथ ही सहयोगियों की मांगे खुलकर सामने आने लगी है. 

Latest News
Modi 3.0: Chandrababu Naidu की मांग से बीजेपी मुश्किल में, स्पीकर समेत रखी ये डिमांड 

स्पीकर का पद, कैबिनेट मंत्री समेत नायडू की हैं ये डिमांड

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav Result 2024) के नतीजे आने के साथ ही एनडीए (NDA) के सहयोगियों की डिमांड बढ़ गई है. बीजेपी के लिए टीडीपी (TDP) और जेडीयू (JDU) दोनों को साथ रखने की मजबूरी है. ऐसे वक्त में सहयोगी दल भी अब खुलकर अपनी मांग रखने लगे हैं. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कि एनडीए में बने रहने के लिए टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने अपनी मांग पीएम मोदी के सामने रखी है. 

टीडीपी कुल 5 पदों की कर रही है मांग 
आंध्र प्रदेश की स्थानीय मीडिया और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू अपने लिए 4 मंत्रालय के साथ स्पीकर का पद मांग रहे हैं. नायडू ग्रामीण विकास और सड़क परिवहन मंत्रालय लेना चाहते हैं. इसके अलावा, 2 राज्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर का पद भी चाहते हैं. दूसरी ओर इंडिया गठबंधन भी एनडीए के सहयोगियों को अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक नजर आ रही है. ऐसे में बीजेपी के लिए सबको साथ लेकर चलना मुश्किल है. 


यह भी पढ़ें: PM Modi ने इस्तीफा सौंपा, 8 जून को ले सकते हैं तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ


नीतीश कुमार और चिराग पासवान की भी है डिमांड 
ऐसा नहीं है कि दबाव की यह राजनीति सिर्फ चंद्रबाबू नायडू ही कर रहे हैं. नीतीश कुमार और चिराग पासवान भी अपनी मांगें मनवाने के लिए दबाव की राजनीति में जुटे हैं. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार भी लोकसभा स्पीकर का पद अपनी पार्टी के लिए मांग रहे हैं. इसके अलावा वह एक या दो कैबिनेट मंत्री और 2 राज्यमंत्री का पद भी चाहते हैं. चिराग पासवान भी इस बार अपने खेमे से मंत्रालय चाहते हैं. 


यह भी पढ़ें: जोश में बहकी Sanjay Raut की जुबान, बोले- PM Modi की नाक...


हालांकि, अब तक तीनों ही दलों के प्रमुख ने एनडीए में बने रहने का दावा किया है. नीतीश कुमार ने खुद कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन जेडीयू प्रवक्ताओं ने कहा है कि उनकी पार्टी अब एनडीए में बनी रहेगी. इसके अलावा, चिराग पासवान ने पांचों सीट जीतने के बाद कहा है कि वह एनडीए में हैं और यह एक मजबूत गठबंधन है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement