Advertisement

Chandrayaan landing: चांद पर उतरा चंद्रयान, भारत को दिखाया सारे जहां से अच्छा नजारा

Chandaryaan 3 Landing Update: चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने वाला भारत पहला देश बन गया है.

Chandrayaan landing: चांद पर उतरा चंद्रयान, भारत को दिखाया सारे जहां से अच्छा नजारा

Chandrayaan-3

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक बड़ी छलांग लगाई है. भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है. तमाम चुनौतियों के बावजूद इसरो ने भरोसा जताया था कि भारत इस कामयाबी की दास्तान लिखेगा. इसी के साथ भारत चांद की साउथ पोल इलाके में पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश है.

Chandrayaan-3 Landing Updates:-

भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. इसरो के चीफ और पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कामयाबी के लिए पूरे देशवासियों को बधाई दी है. 
 

- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका से देखने जुड़े
पीएम नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका से वर्चुअली चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जुड़ गए हैं. पीएम मोदी जोहानसबर्ग में BRICS समिट के लिए पहुंचे हैं. 

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ मौजूद
बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ मौजूद हैं. बस कुछ मिनट में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का फेज-1 शुरू हो जाएगा.

ISRO की नीचे दिए लिंक पर देखें लाइव प्रसारण
इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल 21 बार पृथ्वी के और 120 बार चंद्रमा का चक्कर लगा चुका है. इसरो की वेबसाइट पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया जा रहा है.

- इसरो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म लाइव प्रसारण
इसरो ने कहा कि ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. विक्रम लैंडर करीब शाम 5.44 बजे लैंडिंग के लिए निर्धारित बिंदु पर पहुंच जाएगा.चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण 5:20 बजे शुरू हो जाएगा. इसरो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म और डीडी पर इसका प्रसारण होगा.

- एक-एक पैरामीटर पर नजर
चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर में कमांड लोड कर दिए गए हैं. थोड़ी देर बाद इसे लॉक कर दिया जाएगा. इसरो एक-एक पैरामीटर पर नजर रख रहे हैं. लैंडर के सभी हिस्सों की जांच चल रही है.

- देश के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व- राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि चंद्रयान-3 के जरिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की महानता एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित हो रही है. हमें चंद्रयान की पूरी टीम को बढ़ाई देते हैं. देश के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है.

- नेहरू प्लैनेटेरियम बेंगलुरु के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर डॉ. आनंद ने एक मॉडल दिखाते हुए कहा, 'चांद पर उतरते समय लैंडर की लैंडिंग काफी मुश्किल प्रक्रिया है. इसरो इस मिशन के लिए काफी बेहतर तैयार है. चंद्रयान-2 के समय आई सभी तकनीकी दिक्कतों को दूर कर लिया गया है. इस बार किसी उपकरण में कोई दिक्कत नहीं पाई गई है. पिछली बार कुछ दिक्कतें थीं जिसकी वजह से सेफ लैंडिंग नहीं हो पाईं. उम्मीद है इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा.'

यह भी पढ़ें- Pak के पूर्व मंत्री भी हुए चंद्रयान-3 मिशन के मुरीद, बोले 'हमारे यहां भी दिखाएं Live लैंडिंग'

आखिरी जंग के लिए इसरो तैयार
इसरो ने ट्वीट करके बताया है, 'ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस (ALS) शुरू करने के लिए सब तैयार है. तय पॉइंट पर लैंडर मॉड्यूल के पहुंचने का इंतजार है जो कि 5 बजकर 44 मिनट पर होगा. ALS कमांड मिलने के बाद लैंडर मॉड्यूल अपने थ्रस्टर इंजन चालू कर देगा और उतरने लगेगा. मिशन ऑपरेशन टीम कमांड के पालन की पुष्टि करती रहेगी. MOX पर लाइव टेलीकास्ट 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा.'

नेहरू साइंस सेंटर मुंबई के डायरेक्ट प्रमोद ग्रोवर ने कहा है, 'भारत इस दिन का इंतजार लंबे समय से कर रहा है. चंद्रयान-3 के लॉन्च के समय से ही सभी की निगाह इस पर है. नेहरू साइंस सेंटर ने बहुत सारी तैयारियां की हैं. हम चंद्रमा का 3डी मॉडल दिखाएंगे. यह एक ऐसी सुविधा है जिससे लोग लाइव डेटा देख सकेंगे. हम चंद्रमा और पिछले कुछ चंद्र मिशन की तस्वीरें भी दिखाएंगे. हमने बच्चों के लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित किया है जिसमें 50-60 बच्चे शामिल होंगे और चंद्रयान के मॉडल बनाएंगे. यही बच्चे आगे चलकर वैज्ञानिक बनेंगे.'

यूपी में शाम को खोले गए हैं स्कूल
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी. इसके लिए, यूपी सरकार ने आज सभी स्कूलों को शाम को खोलने का आदेश जारी किया है. शाम होने से पहले ही स्कूलों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. स्कूलों के बैच ठीक उसी तरह से उत्साहित हैं जैसे कोई क्रिकेट या फुटबॉल का मैच देखने आए हों. बच्चे अपने चेहरों पर तिरंगा बनवाकर और हाथों में तिरंगा लेकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए तैयार हो रहे हैं. इन बच्चों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआएं मांगी हैं और अपनी शुभकामनाएं भी भेजी हैं.

उत्तराखंड के हरिद्वार में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर तापकेश्वर की ओर से विशेष गंगा पूजन किया गया ताकि चंद्रयान सफलतापूर्वक लैंड कर सके.

यह भी पढ़ें- घर से देखनी है चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जान लीजिए कहां दिखेगा लाइव

राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह में चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग की दुआएं मांगी गईं.

महाराष्ट्र में एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में हवन करके प्रार्थना की है कि चंद्रयान-3 मिशन सफल हो.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement