Advertisement

Chandan Mishra Murder: अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा के हत्यारों की हुई पहचान, शूटआट में सबसे आगे था जमीन कारोबारी बादशाह

प्राइवेट अस्पताल के अंदर घुसकर की गई चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. इसमें शामिल 5 शूटर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

Latest News
Chandan Mishra Murder: अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा के हत्यारों की हुई पहचान, शूटआट में सबसे आगे था जमीन कारोबारी बादशाह
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के पटना के प्राइवेट अस्पताल में घुसकर हुए शूटआउट में पुलिस से लेकर सरकार तक को घेरा जा रहा है. यहां बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए कई टीमों को लगा दिया है. अब तक पुसिल ने इस मामले में पांच शूटर्स की पहचान कर ली है. दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में शूटर्स को लीड करने वाला आरोपी जमीन का कारोबारी तौसीफ बादशाह है. आरोपी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है. 

पिछले कुछ समय में ही बिहार में एक बाद एक कई हत्या की घटनाएं सामने आई है. अब बिहार के पटना में चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर बिहार सुर्खियों में है. इसमें विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है. वहीं पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की है. पुलिस ने चंदन मिश्रा के हत्यारों की पहचान कर ली है. इसमें शूटआउट को लीड करने वाला तौसीफ खान बादशाह है. तौसीफ खान पटना के ही सेंट कैरेन्स स्कूल का पढ़ा लिखा है. वह इस समय प्रॉपर्टी कारोबारी है. 

बादशाह के रूप में बनाई अपनी पहचान

आरोपी तौसीफ प्रॉपर्टी कारोबारी होने के साथ ही इलाके में बादशाह के नाम से जाना जाता है. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सबसे आगे सफेद प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस में, बिना टोपी पहने तौसीफ को ही देखा गया है. पुलिस सूत्रों का दावा है कि तौसीफ का गैंग सुपारी लेकर हत्या करता है. आरोपी सुपारी किलिंग बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बादशाह यानी तौसीफ ने चंदन मिश्रा की हत्या सुपारी लेकर की है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के अन्य 4 साथियों की भी पहचान कर ली है. 

सरकार पर बिफरे चिराग पासवान

बिहार में तेजी से बढ़ते क्राइम और आए दिन हत्याओं की वारदातों को लेकर चिराग पासवान अपनी सरकार पर जमकर बिफरे. उन्होंने सरकार को खूब खरी खौटी सुनाई. वहीं पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी और कई इलाकों में दबिश दी है. आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस हत्याकांड की वजह का पता लग सकेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement