भारत
Census 2027 Notification: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी. सेंसस के दौरान क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे इसकी लिस्ट जारी कर दी है.
केंद्र सकार ने जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी. जिसमें मकान के मालिक या उसके सदस्य से लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे. जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहला फेज इसी साल 1 अप्रैल से शुरू होगा और 30 सितंबर 2026 तक चलेगा. वहीं, दूसरे चरण की शुरुआत फरवरी 2027 से होगी. जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर परिवार व मकानों का विस्तृत डेटा एकत्रित करेंगे.
सरकार ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना 2027 में जाति संबंधी आंकड़ों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एकत्रित किया जाएगा. यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब जातिगत डेटा को आधिकारिक जनगणना में शामिल किया जाएगा. केंद्र ने सभी राज्यों को जनगणना एक्सरसाइज के लिए अधिसूचना भेज दी है.
The Ministry of Home Affairs (MHA) has issued a fresh notification outlining the items of information to be collected during the upcoming Census of India 2027, authorising census officials to gather detailed housing and household data across the country. pic.twitter.com/7heTLYoP70
— ANI (@ANI) January 22, 2026
बता दें, सरकार ने 8 जनवरी 2026 की हो घोषणा कर दी थी कि देश में होने वाली जनगणना 2027 का पहले फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगा. राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों 30 दिनों में जनगणना का काम पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि घरों की सूची शुरू होने से 15 दिन पहले लोगों को खुद जानकारी भरने का मौका दिया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से