भारत
CBSE 10th Result 2022: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब एक साथ काफी संख्या में छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो साइट डाउन या क्रैश हो जाती है. ऐसे में आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपने स्कोर पता कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 22 जुलाई 2022 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं, अब 10वीं के नतीजे भी आज ही सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि बोर्ड ठीक 2 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. इसके साथ ही करीब 21 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे.
इसके अलावा अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब एक साथ काफी संख्या में छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो साइट डाउन या क्रैश हो जाती है. ऐसे में आप डिजिलॉकर के जरिए भी अपने स्कोर पता कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Result 2022: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसे रहे नतीजे
डिजिलॉकर ऐप पर ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
यह भी पढ़ें- 5 साल की मासूम की सांप के डंसने से मौत, जब खोज हुई तो एक-दो नहीं घर से निकले 40 कोबरा
बता दें कि इस बार सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. साल 2021 में बोर्ड ने ऐलान किया था कि 2022 में बोर्ड की परीक्षा दो टर्म में होगी. इसके चलते अप्रैल से जून 2022 तक कक्षा 10वीं टर्म-2 की परीक्षा आयोजित की गई थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.