Advertisement

CBI Raid: छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तीन डॉक्टर समेत 6 लोग

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सीबीआई ने तीन डॉक्टरों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि एक मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए उन्होंने फेवर में इंस्पेक्शन रिपोर्ट दी थी.

Latest News
CBI Raid: छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तीन डॉक्टर समेत 6 लोग

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत मांगने के मामले में मंगलवार को छत्तीगढ़ में बड़ी छापेमारी की. सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए गलत इंस्पेक्शन रिपोर्ट को सही बताकर पेश करने के मामले में तीन डॉक्टरों और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था.

बताया जा रहा है कि इन डॉक्टरों ने रिश्वत के बदले विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुकूल रिपोर्ट दी थी. रावतपुरा सरकार संस्थान के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के लिए नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को रिश्वत के बदले अनुकूल रिपोर्ट देने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम का लेन-देन करते 6 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. इनमें तीन डॉक्टर भी हैं.

कथित तौर पर आरोपियों ने निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को अवैध रूप से प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए अलग-अलग तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया. सीबीआई कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी जारी है.

(With IANS input)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement