Advertisement

Delhi में CBI का बड़ा एक्शन, NBCC के DGM रिश्वत लेते हुए Arrest, जानिए क्या है पूरा मामला

सीबीआई के अधिकारियों ने इस संदर्भ में बताया कि 'आरोपी डीजीएम लद्दाख के एक प्रोजेक्ट को लेकर ठेकेदार से कथित तौर पर 11 लाख रुपये की घूस मांगी थी... कई दौर की बातचीत के बाद डील 5 लाख पर तय की गई.' सीबीआई ने उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, और हिरासत में ले लिया.

Latest News
Delhi में CBI का बड़ा एक्शन, NBCC के DGM रिश्वत लेते हुए Arrest, जानिए क्या है पूरा मामला

CBI 

Add DNA as a Preferred Source

CBI Arrested NBCC DGM: सीबीआई की तरफ से दिल्ली में बड़ा एक्शन लिया गया है. सीबीआई ने घूस लेते हुए एनबीसीसी के डीजीएम विवेक पोपली को गिरफ्तार कर लिया है. वो 5 लाख की घूस लेते हुए पकड़े गए. विवेक पोपली की पोस्टिंग लाद्दाख के लेह इलाके में थी. वो फिलहाल दिल्ली में मौजूद थे. वो कल दिल्ली घूस की रकम प्राप्त करने के लिए आए हुए थे. सीबीआई ने उन्हें एक खास ट्रैप के तहत हिरासत में लिया. हिरासत में लेने के बाद सीबीआई की टीम विवेक पोपली से पूछताछ कर रही है.

लद्दाख के एक प्रोजेक्ट को लेकर कथित तौर पर घूस की मांग
इसको लेकर सीबीआई के अधिकारियों की तरफ से सूचना दी गई है. सीबीआई के अधिकारियों ने इस संदर्भ में बताया कि आरोपी डीजीएम लद्दाख के एक प्रोजेक्ट को लेकर ठेकेदार से कथित तौर पर 11 लाख रुपये की घूस मांगी थी. अधिकारियों ने आगे साझा किया कि पीड़ित ठेकेदार से घूस की रकम को रकम को लेकर मध्यस्थता करने के लिए वो दिल्ली पहुंचे थे. डीजीएम की तरफ से घूस को लेकर पांच लाख की रकम पर डील तय कर दी गई.


यह भी पढ़ें- Hamas Chief Ismail Haniyeh की ईरान में हत्या, क्या इजरायल ने ले लिया बदला 


सीबीआई ने आरोपी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
साथ ही अधिकारियों ने सूचित किया कि आरोपी बुधवार यानी कल शाम को दिल्ली में कथित रूप से घूम की राशि प्राप्त कर रहा था. इसी दौरान वो रंगे हाथों पकड़ा गया. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई. आपको बताते चलें कि एनबीसीसी एक सेंटर की पब्लिक सेक्टर की कंपनी है, जो मुख्य रूप से भवन निर्माण से जुड़ा कार्य करती है.
(With PTI Inputs)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement