Advertisement

NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी, एक और आरोपी महाराष्ट्र से अरेस्ट

नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने अब तक बिहार से 6, लातूर से 2 और गोधरा-देहरादून से कथित हेरफेर के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है.

Latest News
NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI का एक्शन जारी, एक और आरोपी महाराष्ट्र से अरेस्ट

NEET Paper Leak CBI arrest

Add DNA as a Preferred Source

नीट-यूजी पेपर लीक और धांधली के मामले में सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई ने सोमवार को महाराष्ट्र के लातूर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने अब तक इस मामले में 9 लोगों को दबोच चुकी है.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने लातूर से जुड़े मामले में नंजुनेथप्पा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. इस मामले की जांच पहले महाराष्ट्र पुलिस कर रही थी. उन्होंने बताया कि आरोप है कि लातूर के सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों ने नीट-यूजी अभ्यर्थियों से परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए करीब 5 लाख रुपये की मांग की थी. 

बिहार से 6 लोग गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि CBI ने अब तक बिहार नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और लातूर और गोधरा में कथित हेरफेर के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति को, जबकि साजिश के आरोप में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. केंद्र ने 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़े पैमाने पर उठे विवाद के बाद सीबीआई को मामले की जांच सौंप दी थी. एजेंसी ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की.

बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज प्राथमिकी अभ्यर्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने और हेरफेर से जुड़ा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संदर्भ पर सीबीआई की अपनी प्राथमिकी नीट में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच से संबंधित है. (इनपुट-PTI)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किया था और इसके जरिए सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश मिलता है. इस साल पांच मई को दूसरे देश के 14 शहरों सहित 571 शहरों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई थी और 23 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement