Advertisement

CBI ने संदीप घोष के बॉडीगार्ड को क्यों किया गिरफ्तार, जानें कैसे RG कर के पूर्व प्रिंसिपल चला रहे थे आपराधिक गिरोह

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के सुरक्षागार्ड अफसर अली खान को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई का दावा है कि संदीप घोष ने मनमाने तरीके से सुरक्षागार्ड को कैफे के ठेके दिए.

Latest News
CBI ने संदीप घोष के बॉडीगार्ड को क्यों किया गिरफ्तार, जानें कैसे RG कर के पूर्व प्रिंसिपल चला रहे थे आपराधिक गिरोह
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. वे लगातार सवालों के घेरे में घिरते जा रहे हैं. पूर्व प्रिंसिपल वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं, जिस पर अभी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच कर रहा है. इस मामले में संदीप घोष के करीबी सहयोगी और पर्सनल बॉडीगार्ड अफसर अली खान को गिरफ्तार किया है. तो वहीं, सीबीआई ने बीते शनिवार को दावा किया था कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष अन्य साथियों के साथ मिलकर अनुचित लाभ के लिए आपराधिक गिरोह चला रहे थे. 

बॉडीगार्ड को क्यों किया गिरफ्तार
सीबीआई ने संदीप घोष, उनके सुरक्षागार्ड और दो वेंडर को सरकारी अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे तत्कालीन आरजी कर प्रिंसिपल डॉ. मनास बनर्जी को धमकी देते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में वे कह रहे हैं कि उनका सीएम से अच्छा संबंध है. सीबीआई सूत्रों के अनुसार, संदीप घोष ने अस्पताल के अंदर एक कैफे का ठेका देकर अपने सुरक्षागार्ड की पत्नी से संबंधित संगठन को लाभ पहुंचाया. सूत्रों के अनुसार, डॉ. संदीप घोष ने सुरक्षा गार्ड की पत्नी नरगिस की फर्म को नॉन-रिफंडेबल कॉशन मनी भी लौटा दी थी. हालांकि, सीबीआई ने यह भी दावा किया है कि संदीप घोष ने अपने सुरक्षा गार्ड के अलावा अपने सहयोगी बिप्लब सिंघा और सुमन हजरा को भी अस्पताल में नियम के खिलाफ जाकर ठेके दिलाए. 


यह भी पढ़ें - कोलकाता कांड के विरोध में TMC सांसद का इस्तीफा, CM ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कही ये बात


 

संदीप घोष और सुरक्षागार्ड का पुराना संबंध
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षागार्ड और दोनों वेंडर संदीप घोष को पहले से जानते थे. संदीप घोष के साथ निकटता के कारण ही उन्हें आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ठेके दिए गए थे. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए. मामले में मुख्य आरोपी संदीप घोष की गिरफ्तारी समेत पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी गिरफ्तार किया गया है. संदीप घोष पर आरजी कर के एक पूर्व अधिकारी ने भी तस्करी और गुंडागर्दी समेत कई संगीन आरोप लगाए थे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement