भारत
DNA Analysis: वेटिंग पीरियड के नाम पर कार शोरूम वाले कैसे लोगों के पैसे लूटते हैं. DNA OPERATION 'कार'-नामा' में इसका खुलासा किया गया है.
डीएनए हिंदी: देश में हमेशा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भारी डिमांड रहती है. लॉन्च होने के बाद कई पॉपुलर मॉडल्स की गाड़ियों की बुकिंग पर लंबा वेटिंग पीरियड देखने को मिलता है. जिससे ग्राहक को अपनी गाड़ी की डिलवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे किसका खेल होता है? अगर नहीं जानते तो कोई नहीं, DNA OPERATION 'कार'-नामा' के जरिए इस कालाबजारी के बारे में समझिए.
दरअसल, कार शोरूम वाले ही वेटिंग पीरियड के नाम पर अपनी जेबे भरते हैं. आपको पता होगा कि पॉपुलर मॉडल्स की कारों की डिमांड होने की वजह से वेटिंग में होती हैं. बुकिंग करने के बाद भी कई महीनों बाद आपको कार की डिलीवरी मिलती है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक साल वेटिंग वाली कार आपको एक दिन में मिल सकती है तो आप कहेंगे ये तो हो ही नहीं सकता. लेकिन यकीन मानिए, ये हो रहा है. ZEE NEWS की अंडर कवर रिपोर्टिंग ने अलग-अलग शहरों में मारूति और Hyundai कार के अलग-अलग शोरूम में चल रहे इस स्कैम को खुफिया कैमरे में रिकॉर्ड किया है. जिसमें शोरूम वाले खुद कह रहे हैं कि एक साल की Waiting वाली कार एक दिन में ले लो. आज DNA में हम कार शोरूम वालों के वेटिंग पीरियड वाले इसी Scam का खुलासा करेंगे. जिसे हमने नाम दिया है, 'OPERATION कार-नामा'.
कार-नामे का खुलासा
मान लीजिए कि आपको एक नई कार लेनी है. आप कार शोरूम पर गए. वहां आपने जो कार पसंद की. उसके बारे में शोरूम के Executive ने बताया कि कार की डिलिवरी मिलने में कम से कम 6 से 8 महीने का समय लगेगा. तो आप क्या करेंगे? जाहिर है मायूस हो जाएंगे. आपने और आपके परिवार ने नई कार को लेकर जो सपने संजोए. वो आपको अपनी आंखों के सामने बिखरते हुए नजर आएंगे. एक आम आदमी के लिए कार कितनी बड़ी चीज होती है, ये हम भी जानते हैं और आप भी. हो सकता है कि आप में से किसी के साथ ऐसा हुआ भी हो, जब आप अपनी पसंदीदा कार इसलिए ना ले पाए हों क्योंकि उसकी Waiting List काफी लंबी थी. लेकिन ये इंडिया है. यहां सबकुछ हो सकता है. बस जुगाड़ होना चाहिए. यही फॉर्मूला कार शोरूम वाले भी अपनाते हैं और ऊपर की कमाई कर लेते हैं.
ये भी पढ़ें- जली हुई गाड़ियां, फुंके हुए पुलिस वाहन, PHOTOS में देखिए मेवात में हिंसा के 8 घंटे
Showrooms में रिश्वत वाला कार-नामा
जी न्यूज की Under-Cover Reporting टीम ने पूरी रिसर्च और सबूतों के साथ ये खुलासा किया है. जिसमें ज़ी न्यूज़ के खुफिया कैमरे पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के Showrooms के Staff ने खुद कबूल किया है कि जिस कार की वेटिंग 6 से 8 महीने है, वो कार 2 दिन से 15 दिन के अंदर मिल जाएगी. बस इसके लिए अतिरिक्त सुविधा शुल्क चुकाना होगा. जिसे आपकी और हमारी भाषा में रिश्वत कहा जाता है. वेटिंग पीरियड वाली कारें जल्दी Deliver करने के लिए 70-80 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं. ये पैसा ब्लैक में लिया जा रहा है. यानी ये पैसा कैश में लिया जा रहा है जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी जा रही. कार शोरूम में वेटिंग पीरियड वाली कारें मौजूद रहती हैं जिन्हें ब्लैक में ज्यादा पैसा लेकर बेचने के मकसद से ही रखा जाता है. ज़ी न्यूज़ के खुफिया कैमरे पर गाजियाबाद में स्थित Maruti Showroom के स्टाफ ने खुद कबूल किया है कि मार्केट में Waiting वाली सारी गाड़ियां ऐसे ही बिक रही हैं. Car Showrooms का Staff ऐसे ग्राहकों की तलाश में रहता है जिन्हें कार खरीदने की जल्दी होती है.
दिल्ली में भी फैला जाल
अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि दो ही कार शोरूम में यह कालाबजारी चल रही है. इसलिए जी न्यूज़ की टीम दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में मारूति सुजुकी के एक और शोरूम में पहुंची. वहां भी जब कार शोरूम वालों से तुरंत गाड़ी देने की बात कही तो वह भी कहने लगे रिश्वत देनी पड़ेगी. Waiting Period वाली गाड़ियों पर मारूति के शोरूम वालों का जवाब एकदम क्लियर था. ये रिश्वतखोरी कैसे खुलेआम चल रही है, उम्मीद है कि आप कार शोरूम का ये काला खेल समझ गए होंगे. अगर एक नंबर से गाड़ी चाहिए तो एक साल लगेगा. लेकिन अगर दो नंबर से चाहिए तो 10-15 दिन में गाड़ी की डिलीवरी की पूरी गारंटी होती है. गाड़ी की Actual कीमत में भले ही पैसे कम कर लें, लेकिन गाड़ी को जल्दी लेने के लिए रिश्वत का पैसा पूरा मिलना चाहिए और वो भी ब्लैक यानी कैश में. उसमें कोई Bargaining नहीं होती. इस डील को होने के बाद गाड़ी भी आपके घर एक हफ्ते में पहुंच जाती है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.