Advertisement

Bypoll Result 2024: 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर फैसला आज, यूपी में कौन मारेगा बाजी?

Bypoll Result 2024: आज यानी 23 नवंबर शनिवार को देश की 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना होने जा रही है. इनमें वायनाड और नांदेड़ लोकसभा सीट भी शामिल है.

Latest News
Bypoll Result 2024: 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर फैसला आज, यूपी में कौन मारेगा बाजी?

Bypoll Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

Bypoll Result 2024: 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम भी आने वाले हैं. वहीं दूसरी तरफ यूपी समेत देश के 13 राज्यों 46 विधानसभा सीटों पर भी मतगणना होनी है. साथ ही महाराष्ट्र के नांदेड़ तथा केरल के वायनाड लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना होगी. 

इंतजार की घड़ी हुई समाप्त
आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, पंजाब और बिहार में 4-4, कर्नाटक में 3, मध्य प्रदेश और केरल में 2-2, जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय में 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं. जिनके नतीजे आज आने वाले है. 

यह भी पढ़ें - UP Bypolls: क्या रद्द हो जाएंगे यूपी विधानसभा के उपचुनाव? सपा नेता रामगोपाल यादव ने क्यों की दोबारा वोटिंग की मांग

क्या है यूपी उपचुनाव का समीकरण
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर 9 सीटों पर उपचुनाव कराया गया है. इनमें मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट शामिल है. प्रदेश में उपचुनाव के बीच विपक्षी दलों ने आरोप लगया था कि मतदान के समय चुनाव आयोग और भाजपा ने धांधली और गड़बड़ी की है. लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी और अखिलेश यादव के बीच उपचुनावों को लेकर सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement