Advertisement

विजय का एग्जाम, शुभेंदु की अग्निपरीक्षा, चार राज्यों में 6 सीटों पर उपचुनाव कल

तीन राज्यों की 5 विधासनभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होगी. सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की नंदीग्राम सीट की है. यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था.

Latest News
विजय का एग्जाम, शुभेंदु की अग्निपरीक्षा, चार राज्यों में 6 सीटों पर उपचुनाव कल

बंगाल और तमिलनाडु में 2-2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी (इमेज क्रेडिट - AI)
 

Add DNA as a Preferred Source
  • तमिलनाडु की सत्ता में आने के बाद सीएम विजय का यह पहला चुनाव है 
  • TVK ने दोनों सीटों पर विधानसभा चुनाव में जीते प्रत्याशियों को उतारा है 
  • बंगाल की सबसे हाॅट नंदीग्राम सीट से बीजेपी को जीत मिलती दिख रही है

 
देश के चार राज्यों में उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वेस्ट बंगाल की 2, तमिलनाडु की 2 और पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कल मतदान होंगे. असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीट की है. नंदीग्राम सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु ने जीत दर्ज की थी. वही रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. हुमायूं ने इस सीट से अपने बेटे गोलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा है. वहीं तमिलनाडु की सत्ता में पहली बार आए सीएम विजय के लिए उपचुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है. असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी कल उपचुनाव होने हैं.

बंगाल की सबसे हाॅट सीट है नंदीग्राम 

नंदीग्राम विधानसभा सीट वेस्ट बंगाल में सबसे हाॅट सीट है. 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु सरकार ने ममता बनर्जी को हराया था. इस हुए विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु सरकार ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसमें नंदीग्राम और भवानीपुर सीट शामिल है.

भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था. उपचुनाव में बीजेपी ने सीएम शुभेंदु के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस से मलिक प्रधान नंदीग्राम उपचुनाव में प्रत्याशी हैं. 

क्या हुमायूं का किला तोड़ पाएगी बीजेपी?

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने रेजीनगर और नौदा सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों सीट से जीत दर्ज की थी. बाद में रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था, जिस पर उपचुनाव हो रहा रहा. इस सीट पर उपचुनाव में उन्होंने अपने बेटे गोलाम नबी आजाद को मैदान में उतारा है.

वहीं बीजेपी ने इस सीट से शाखराव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. रेजीनगर सीट हुमायूं का गढ़ मानी जाती है. वह इस सीट से दो बार विधानसभा पहुंचे हैं और यह सीट मुस्लिम बहुल है. ऐसे में बीजेपी के लिए यहां से जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. 

तमिलनाडु की दो सीटों पर विजय की परीक्षा 

तमिलनाडु की दो सीटों मदुरंतकम और धारापुरम पर उपचुनाव के लिए कल वोटिंग होगी. तमिलनाडु की सत्ता में आने के बाद यह विजय सरकार का पहला उपचुनाव है. विजय सरकार को बाहर से समर्थन देने वाली लेफ्ट पार्टियों ने भी दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं.

मई में हुए विधानसभा चुनाव में AIADMK की मरगधम कुमारवेल ने मदुरंतमक और AIADMK की पी. सत्यभामा ने धारापुरम सीट से चुनाव जीता था. बाद में दोनों इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो गईं. टीवीके ने उपचुनाव में दोनों सीटों पर इन्हीं दोनों को उम्मीदवार बनाया है.

तमिलनाडु और बंगाल में किसे मिलेगी जीत?

राजनीतिक विश्वलेषक बीबीसी के पूर्व पत्रकार समीरात्मज मिश्रा कहते हैं कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK को बढ़त मिलने की राजनीतिक परिस्थितियां दिखती हैं. मामला काफी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों सीटों से जीते AIADMK विधायक इस्तीफा देकर विजय की पार्टी TVK में चले गए और अब TVK के टिकट पर ही मैदान में हैं. विजय ने इन दो सीटों के लिए असामान्य रूप से काफी आक्रामक प्रचार भी किया है. 

इसलिए यहां सवाल सिर्फ AIADMK बनाम TVK नहीं है, बल्कि यह देखना है कि विजय के नेतृत्व वाली सरकार और लोकप्रियता को मतदाता दोबारा समर्थन देते हैं या नहीं. हालांकि इन सबके बावजूद दोनों सीटों पर DMK की चुनौती को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता.

पश्चिम बंगाल की बात करें तो नंदीग्राम में BJP की स्थिति मजबूत दिखती है, खासकर शुभेंदु अधिकारी के स्थानीय प्रभाव को देखते हुए, लेकिन यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक टेस्ट है. रेजीनगर में किसी एक दल की जीत को लेकर ज्यादा सावधानी रखनी होगी, बहुकोणीय मुकाबला और वोटों का बंटवारा निर्णायक हो सकता है. इस सीट पर पेंज फंस सकता है.

सीएम शुभेंदु का टेस्ट 

इस साल मई में 15 साल के TMC शासन के बाद BJP सत्ता में आई और उस बदलाव के बाद ये पहला उपचुनाव है. उपचुनाव से सरकार के कामकाज और नीतियों पर जनता की प्रतिक्रिया का शुरुआती संकेत मिल सकता है. नंदीग्राम का मुकाबला इसमें बहुत महत्वपूर्ण है. 

यह सीट ममता बनर्जी के जमीन अधिग्रहण-विरोधी आंदोलन का केंद्र थी, जिसने 2011 में TMC के उदय का रास्ता साफ किया था. यहीं पर 2021 में मौजूदा सीएम ने  BJP के टिकट प ममता बनर्जी को हराया था.

पुडुचेरी में किसे मिल सकती है जीत?

पुडुचेरी में थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. यह सीट ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के संस्थापक और सीएम एन रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम ने थट्टांचावडी और मंगलम सीट से जीते दर्ज की थी.

वह 1991 से इस सीट से जीत रहे हैं. उपचुनाव में AINRC ने पूर्व विधायक अशोक आनंद को उम्मीदवार बनाया है. राज्य में AINRC की सरकार है. ऐसे में अशोक को यहां से जीत मिल सकती है. 

कांग्रेस का गढ़ है नागांव लोकसभा सीट

असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. यह कांग्रेस का गढ़ है. 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में  प्रद्युत बोरदोलोई कांग्रेस के टिकट पर यहां से सांसद चुने गए थे. मार्च 2026 में उन्होंने BJP जॉइन कर ली और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद सीट खाली हो गई. मौजूदा समय में बोरदोलोई दिसपुर सीट से विधायक हैं.

1951 से 1998 तक यहां से लगातार कांग्रेस जीत दर्ज करती रही है. 1999 से 2014 तक BJP जीती, लेकिन 2019 और 2024 में फिर कांग्रेस को आई. बीजेपी ने यहां से पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने शिबामोनी बोरा को टिकट दिया है. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने यहां आक्रामक प्रचार किया है. यहां से कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोरदार मुकाबला होगा. 

ये भी पढ़ें - BJP छोड़कर आए संजयन त्रिपाठी को सपा ने क्यों बनाया उम्मीदवार? काट दिया घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट

Advertisement
Advertisement

Advertisement