Advertisement

ओडिशा: बालासोर में बड़ा हादसा, नदी में गिरी 35 यात्रियों से भरी बस, राहत-बचाव में जुटी ODRA टीमें

Odisha Bus Falls Into River: 35 यात्रियों से खचाखच भरी बस भोगराई से बालासोर आ रही थी. फुलाडी रोड पर एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. जिसकी वजह से वह नदी में जा गिरी. यात्रियों को बचाने के लिए राहत-बचाव का कार्य जारी है.

Latest News
ओडिशा: बालासोर में बड़ा हादसा, नदी में गिरी 35 यात्रियों से भरी बस, राहत-बचाव में जुटी ODRA टीमें

ओडिशा में बस नदी में गिरी

Add DNA as a Preferred Source

ओडिशा के बालासोर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. बालेश्वर जा रही यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसकी वजह से बस नदी में जा गिरी. इस हादसे में 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हादसा फुलाडी रोड पर नुनियाजोडी ब्रिज के पास हुआ. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और ओडिशा रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंच गई है. राहत-बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. बस ओडिशा के भोगराई से बालेश्वेर जा रही थी. बालासोर-फुलाडी रोड पर नूनिया जुड़ी नामक स्थान पर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पीछे से साइड मार दी. जिससे बेकाबू होकर बस नदी में जा गिरी. बस में 35 यात्री सवार थे. हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला.

वहीं, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन बालेश्वर के सब कलेक्टर समेत परिवहन विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, ओडिशा रैपिड एक्शन फोर्स टीम और 10 से ज्यादा एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई.

#WATCH | Balasore, Odisha: A passenger bus, carrying around 35 passengers, fell into a nearby drain after a tractor coming from the opposite direction collided with it on the Balasore-Fuladi road near Nuniajodi Bridge. 25 passengers injured. The injured were rushed to the… pic.twitter.com/edQUJ2CxKA

इस हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को खून की कमी न हो इसके लिए स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचकर रक्त दान कर रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement