Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सिवान जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में 5 की मौत, 11 घायल

अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया. 60 यात्रियों से भरी ये बस एक ट्रक से जा टकराई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है.

Latest News
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सिवान जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में 5 की मौत, 11 घायल
Add DNA as a Preferred Source

अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से सिवान जाने वाली प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस बुरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो गई है. बस में लगभग 60 यात्री बैठे हुए थए. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल मृत्कों का पहचान नहीं हुई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा
अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक बस ट्रक से जा टकराई. बता दें कि ये घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 68 प्वाइंट किलोमीटर के पास की है. घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में 4 यात्रियों का जान चली गई. साथ ही 11 लोग गंभार रूप से गायल हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा है. वहीं, 3 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना पर एसपी समेत सभी पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. 


ये भी पढ़ें-Kanpur के विवादित पूर्व सपा विधायक Irfan Solanki पर ED का शिकंजा, इस मामले में शुरू हुई जांच


 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें कि बस दिल्ली से सीवान जा रही थी. हादसे में 4 यात्रिसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बस पलटने से सड़क पर जाम लग गया था. बाद में पुलिस ने क्रन बुलाकर बस को हटवाया.   

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement