Advertisement

Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 20 लोगों के दबे होने की आशंका, केजरीवाल ने जताया दुख

Building Collapse in Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा नुकसान होने की आशंका है. ऑस्कर स्कूल के पास हादसा हुआ है.

Latest News
Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी में बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, 20 लोगों के दबे होने की आशंका, केजरीवाल ने जताया दुख

building collapsed in Burari

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. मलबे में 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 8 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं. घटना बुराड़ी स्थित ऑस्कर स्कूल के पास शाम करीब 6:56 बजे के करीब हुई. आपातकालीन सेवाओं मौके पर मौजूद हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और दमकल की 9 गाड़ियां राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं.

प्रारंभिक जांच में इमारत गिरने की वजह से दीवारें कमजोर होना बताया जा रहा है. 250 गज की जमीन पर चार मंजिला इमारत बनी हुई थी. यह एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग थी. पुलिस के साथ मिलकर कई टीमें मलबे में फंसे लोगों को खोजने और बचाने जुटी हुई हैं. 

केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'यह घटना बेहद दुखद है. बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा को निर्देश दिया गया है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत वहां जाएं और राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करे. साथ ही स्थानीय लोगों की भी हरसंभव मदद करें.'

ये भी पढ़ें- यमुना का पानी हुआ जहरीला... CM आतिशी की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगा जवाब

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement