Advertisement

Budget 2023: खुशखबरी, गरीबों और जरूरतमंदों को एक साल तक हर महीने फ्री मिलेगा अनाज

आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान की थी जिससे भारत में किसी को भी भूखा न सोना पड़े.

Budget 2023: खुशखबरी, गरीबों और जरूरतमंदों को एक साल तक हर महीने फ्री मिलेगा अनाज

pradhan mantri garib kalyan anna yojana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण आज बजट (Union Budget 2023) पेश कर रही हैं जिसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. इसमें नेचुरल फार्मिंग से लेकर सभी सेक्टर के लिए घोषणाएं की गई हैं. इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी एक और साल बढ़ाने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद गरीबों को पांच किलो अनाज के साथ और पांच किलो अनाज दिया जाएगा. 

आपको बता दें कि भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत मार्च 2020 में कोरोना महामारी के दौरान की थी जिससे भारत में किसी को भी भूखा न सोना पड़े. इसमें गरीबों या जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है. सरकार की इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को फ्री राशन का लाभ दिया जा रहा है.

सरकार ने पहले इसे सितम्बर में बंद करने का प्लान किया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर दिसम्बर तक कर दिया गया और अब सरकार ने इसे एक साल के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इसके तहत गरीब और जरूरत मंद लोग हर महीने 5 किलो अनाज पा सकते हैं. चूंकि यह योजना गरीबों के लिए लाई गई है, इसलिए बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को ही इसके तहत लाभ मिल सकता है. 

इसके अलावा इस बजट में किसानों और युवाओं के लिए भी की घोषणाएं की गईं जिसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी. केंद्र सरकार पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये करेगी. सरकार कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता देगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement