Advertisement

केंद्रीय बलों में होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, 10 फीसदी मिलेगा आरक्षण, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Agniveer Scheme: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए CISF, BSF जैसे केंद्रीय बलों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है.

Latest News
केंद्रीय बलों में होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती, 10 फीसदी मिलेगा आरक्षण, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
Add DNA as a Preferred Source

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces-CAPF)  भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है. सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर पिछले कई सालों से बहस छिड़ी हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार ने इस फैसले से अग्निवीरों के सेना, वायुसेना और नौसेना के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाने के लिए यह कदम उठाया है.

केंद्र सरकार के इस कदम से उन युवाओं को लाभ मिलेगा, जिन्होंने 'अग्निवीर' योजना में 4 साल तक देश की सेवा की है. यह आरक्षण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CISF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) सहित सभी केंद्रीय बलों में लागू होगा.


यह भी पढ़े-  NEET 2024 Hearing: क्या फिर से होगी नीट परीक्षा? CJI की बेंच आज इस मामले की करेगी सुनवाई


CISF के महानिदेशक नीना सिंह ने बताया कि पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CISF में आरक्षित किए जाएंगे. उन्हें मेडिकल फिटनेस टेस्ट से भी छूट दी जाएगी. अग्निवीरों को आयु सीमा में भी छूट मिलेगी. 

वहीं सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के महानिदेशक नितिन अग्रवाल की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि " BSF में भी पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत का आरक्षण रखा गया है.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement