Advertisement

UP: मंडप में बैठी रही दुल्हन, लेकिन नहीं आई बारात, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

UP Crime: यूपी के जालौन जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज को लेकर बारात ही नहीं आई. दुल्हन मंडप में बैठी रह गई और बारत आई ही नहीं. 

Latest News
UP: मंडप में बैठी रही दुल्हन, लेकिन नहीं आई बारात, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
Add DNA as a Preferred Source

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में दहेज को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिरिया निवासी राजवीर कठेरिया की बेटी पूजा की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव ईकों निवासी माता प्रसाद कठेरिया के बेटे विकास के साथ तय हुई थी. 25 नवंबर को शालिनी गेस्ट हाउस में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और बारात का स्वागत भी तय था.

क्या है पूरा मामला 
लेकिन शादी के दिन अचानक दूल्हे पक्ष ने दहेज में कार की मांग कर दी. जब दुल्हन के परिवार ने असमर्थता जताई, तो दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया. इस घटना से दुल्हन पूजा को बड़ा धक्का लगा. पूजा और उनका परिवार माधौगढ़ थाने पहुंचे, लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने एसपी कार्यालय का रुख किया. वहां रोते हुए पूजा ने न्याय की गुहार लगाई. मामले के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की.


ये भी पढ़ें- कोई और दुल्हन थी पंसद, किसी और से कराई शादी, ऐन मौके पर दूल्हे के साथ हुआ धोखा, देखें Video


 

परिवार है परेशान 
माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी पप्पू सिंह यादव ने बताया कि दूल्हे के पिता ने दस दिन का समय मांगा है और शादी में हुए खर्च को वापस करने का आश्वासन दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुल्हन के परिवार ने इस घटना से गहरा आघात महसूस किया है और अब वे न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement