Advertisement

शादी से पहले भाग गई दुल्हन तो दूल्हे ने 13 दिन तक दिया धरना, फिर लौटकर लिए फेरे

Bride Groom News: राजस्थान के पाली में एक दुल्हन अपनी शादी से पहले ही फरार हो गई थी. बड़ी मुश्किल से शादी हुई तो एक बार फिर से वह फरार हो गई.

शादी से पहले भाग गई दुल्हन तो दूल्हे ने 13 दिन तक दिया धरना, फिर लौटकर लिए फेरे

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के पाली में एक शादी के दौरान हैरान करने वाली घटना घटी. शादी से ठीक पहले एक दुल्हन की मंडप से फरार हो गई. हैरान-परेसान दूल्हा वहीं मंडप में ही धरने पर बैठ गया. बहुत देर तक मान-मनौव्वल हुई लेकिन दूल्हा नहीं माना. आखिर में दुल्हन लौटकर आई और तब दोनों की शादी हुई. अब इस शादी में एक नया मोड़ आ गया है. बड़ी मुश्किल से शादी करने वाली यह दुल्हन अब अपने मायके से ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और स्थानीय पुलिस अब लड़की की तलाश में जुट गई है.

मामला पाली के सेणा गांव का है. 3 मई को शादी की रस्में होने के बाद फेरों की तैयारी चल रही थी. अचानक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. बारातियों ने मांग उठाई की दुल्हन को ढूंढकर लाया जाए. इसी वजह से बारात भी 13 दिनों तक रुकी रही. आखिर में दुल्हन लौट आई और 16 मई को दोनों की शादी हो गई.

यह भी पढ़ें- तैयार हो गया भारत का गगनयान, जानिए कब से शुरू होगी टेस्ट उड़ान

दो बार हो चुकी है फरार
हाल ही में 4 अक्टूबर को यह दुल्हन अपने ससुराल से मायके आई थी. 6 अक्टूबर को उसे फिर ससुराल जाना था जिसके लिए उसने अपने ससुर और सास को बुलाया था. रात में जब सब सो रहे थे तो एक बार फिर से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब चार दिनों से उसकी तलाश की जा रही है. बताया गया है कि दूल्हे का परिवार कैलाश नगर का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में होगा भारत और अफगानिस्तान का मैच, ये रास्ते होंगे बंद, जानिए ट्रैफिक प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हा आंध्र प्रदेश में मिठाई की दुकान पर काम करता है. अब दुल्हन के पिता की रिपोर्ट पर उसकी तलाश की जा रही है. बताया गया है कि 3 मई को शादी के समय वह पेट दर्द का बहाना बनाकर भागी थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement