Advertisement

प्यार नहीं शक! ससुराल पहुंचते ही नई दुल्हन को आया चक्कर, सुहागरात में दूल्हा ले आया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिल में एक नई नवेली दुल्हन को चक्कर आने पर हंगामा खड़ा हो गया. सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लाकर दे दिया.

Latest News
प्यार नहीं शक! ससुराल पहुंचते ही नई दुल्हन को आया चक्कर, सुहागरात में दूल्हा ले आया प्रेग्नेंसी टेस्ट किट
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन को पति ने सुहागरात में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लाकर दे दिया. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन भड़क गई और बिना देर किए अपने मायके में फोन कर पूरी कहानी सुनाई. दुल्हन ने अपनी भाभी को कॉल पर सारी बातें बताईं और मायके वालों को ससुराल बुला लिया. बताया गया कि ससुराल पहुंचते ही दुल्हन को चक्कर आ गया था और दूल्हे ने यह बात अपने दोस्तों को बताई तो सबने उसे प्रेग्नेंसी जांच कराने की सलाह दी.

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक युवक की शादी शनिवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई और बारात लौटने के बाद शाम को दुल्हन ससुराल पहुंची. बताया गया कि शादी की थकावट, गर्मी और उमस के चलते दुल्हन को चक्कर आ गया. इसे देख दूल्हा घबरा गया. उसने तुरंत अपने कुछ दोस्तों को इस बारे में बताया, जिस पर दोस्तों ने मजाक में कहा कि ये गर्भवती होने का लक्षण हो सकता है. इसी भ्रम में दूल्हा रात को ही गांव के एक परिचित मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद लाया और उसे अपने पास रख लिया.

ये भी पढ़ें-राधिका यादव मर्डर केसः रोक-टोक के आरोपों को परिवार ने नकारा, भाई ने कहा- कोई देश नहीं बचा जहां....

सुहागरात में जैसे ही पति ने दुल्हन को किट दी और जांच करने को कहा वह अपना आपा खो बैठी. बिना कोई सवाल-जवाब किए उसने तुरंत अपनी भाभी को कॉल किया और कहा कि उसका पति उस पर शक कर रहा है और कह रहा है कि उसका किसी से कोई संबंध रहा होगा. भाभी ने बात को गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी. कुछ ही देर में दुल्हन के मायके वाले भी ससुराल पहुंच गए. देखते ही देखेत विवाद काफी बढ़ गया. बाद में पंचायत बुलाई गई और लड़के ने अपनी गलती कुबूल कर ली और आगे ऐसा कोई व्यवहार न करने की बात कही.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement