भारत
Plane Crashes: गोवा में भारतीय नौसेना के एक विमान के क्रैश होने की खबर है. इस प्लेन के पायलट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह सुरक्षित है.
डीएनए हिंदी: गोवा से बड़ी खबर है. गोवा के समंदर में भारतीय नौसेना का मिग-29K लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. गनीमत की बात यह है कि इस हादसे में दुर्घटना का शिकार हुए विमान में सवार पायलट सुरक्षित है. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. भारतीय नौसेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा के समुद्र के ऊपर एक नियमित उड़ान पर एक मिग 29K में बेस पर लौटते समय तकनीकी खराबी आ गई. इस दौरान पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया. उन्हें सर्च और रेस्क्यू के दौरान खोज लिया गया है. पायलट खतरे से बाहर हैं. इस हादसे की वजह का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को आदेश दिया गया है.
सिर्फ भारतीय नौसेना करती है MiG-29K का इस्तेमाल
दुनिया में सिर्फ भारतीय नौसेना ही मिग-29के लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करती है. भारत को ये विमान रूस के युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव रूस से मिला है. इस विमान को भारत में INS विक्रमादित्य के नाम से पहचाना जाता है. मिग-29K का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. भारतीय नौसेना अब एयरक्रॉफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य से ऑपरेट करने के लिए 25-26 विदेशी लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रही है. यह युद्धपोत हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नौसेना में शामिल हुआ है.
आपको बात दें कि मिग-29 को गोवा में नौसेना बेस आईएनएस हंसा पर तैनात किया गया है. साल 2020 में भारतीय नौसेना के पायलट निशांत सिंह की अरब सागर में मिग-29K के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मृत्यु हो गई थी.
इससे पहले, 23 फरवरी, 2020 और 16 नवंबर, 2019 को दो मिग-29 क्रैश हुए थे. साल 2018 में भी एक मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
पढ़ें- बाइक टकराने से 'बर्निंग बस' बनी बिहार पुलिस की गाड़ी, आग में जलकर हुई 3 की मौत
A MiG 29K on a routine sortie over sea off Goa developed a technical malfunction while returning to base. The pilot ejected safely & has been recovered in a swift SAR ops.
Pilot reported to be in stable condition.
BoI ordered to investigate the cause of the incident.— SpokespersonNavy (@indiannavy) October 12, 2022
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.