Advertisement

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो बॉयफ्रेंड ने रबड़ी में मिलाकर खिलाई गर्भपात की गोली, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब किया इनकार

पुणे के हिंजवड़ी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया साथ ही उसे धोखे से गर्भपात की गोलियां भी खिला दीं.

Latest News
गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो बॉयफ्रेंड ने रबड़ी में मिलाकर खिलाई गर्भपात की गोली, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब किया इनकार

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

पुणे के हिंजवड़ी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक इंजीनियर युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाए. इसके बाद जब प्रेमिका गर्भवती हो गई तो उसने अपनी प्रेमिका को रबड़ी में गर्भपात की गोलियां मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ यौन शोषण और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

प्रेमिका ने दर्ज कराई शिकायत 

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आदर्श वाल्मीक मेश्राम के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर है और हिंजवड़ी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता एक इलेक्ट्रिकल ठेकेदार है और 2018 से वो आदर्श के साथ प्रेम संबंध में थी. दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे. पीड़िता का आरोप है कि आदर्श ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. जब भी वो शादी के बारे में बात करती थी, आदर्श उसकी बात टाल देता था. 

ये भी पढ़ें-Delhi News: कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में उतरे दो मजदूर अचानक हुए बेहोश, जहरीली गैस से घुटा दम, हुई मौत

आरोप है कि साल 2024 में आदर्श ने एक होटल में यौन शोषण किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की. 23 जून 2025 को आदर्श के जन्मदिन पर पीड़िता यवतमाल से पुणे आई थी. वहीं, आदर्श के मोबाइल में अन्य लड़कियों से संबंध के सबूत मिलने के बाद पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ. वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन आदर्श ने शादी से साफ इनकार कर दिया. पीड़िता ने बताया कि आदर्श पहले भी शादी का झांसा देकर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा चुका है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement