Advertisement

शादी को लेकर बहस, 43 बार की कॉल... बॉयफ्रेंड के रिजेक्शन पर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम

Pune Suicide Case: पुलिस ने बताया कि शादी को लेकर राजू और पीयूषा के बीच तीखी बहस हुई. दोनों के बीच कुल 43 कॉल हुईं. इसके बाद युवती ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.

Latest News
शादी को लेकर बहस, 43 बार की कॉल... बॉयफ्रेंड के रिजेक्शन पर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के नागपुर में अपनी प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 30 वर्षीय सागर राजू करडे को गिरफ्तार किया गया है. करडे पर आरोप है कि वह मृतका पीयूषा से शादी नहीं करना चाहता था. इससे तनाव में आकर पीयूषा ने अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामला की जांच कर रही है.

मामला न्यू काम्पटी पुलिस थाने इलाके का है. पुलिस ने बताया कि सागर राजू करडे और पीयूषा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. पीयूषा ने अपने परिवार को उनके रिश्ते के बारे में बताया था. 29 दिसंबर को कथित तौर पर फोन पर करडे ने पीयूषा को कहा कि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ है और वह शादी नहीं कर सकता.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात को लेकर राजू और पीयूषा के बीच तीखी बहस हुई. दोनों के बीच कुल 43 कॉल हुईं. शाम करीब 5 बजे पीयूषा अपने कमरे में चली गई. शाम करीब 5.30 बजे के आसपास जब उसका भाई घर लौटा और उसे आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी.

शादी से इनकार को नहीं कर पाईं बर्दाश्त?
उन्होंने बताया कि इस बात का संदेह है कि राजू करडे के शादी से इनकार को पीयूषा बर्दाश्त नहीं कर पाई हो और आत्महत्या के लिए कदम उठाया हो. पुलिस ने बताया कि करडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement