Advertisement

घर के बाहर खड़े युवक को गुंडों ने ईंट और डंडे से पीटा, घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad Viral Video: बाइक सवार बदमाशों ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर के बाहर खड़े युवक को गुंडों ने ईंट और डंडे से पीटा, घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें देखा गया कि बदमाश युवक को बुरी तरह से लाठी और डंडे से पीट रहे हैं. ताबड़तोड़ बेसबॉल और ईंट से युवक पर हमला करने के बाद सभी बाइक सवार बदमाश वहां से भाग जाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गाजियाबाद के थाना लोधी बॉर्डर के अंतर्गत उत्तरांचल कॉलोनी गली नंबर 8 की है. यहां प्रिंस नाम का एक युवक अपने परिवार के साथ रहता है. वह बुधवार की रात पैदल अपने घर की ओर जा रहा था, अपने घर के सामने पहुंचने ही वाला था कि उसे दो बाइक पर सवार चार दबंगों ने रोक लिया. प्रिंस के रुकते ही बदमाशों ने उस पर हमला करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: सनातन धर्म पर बोलकर बुरे फंसे उदयनिधि स्टालिन, SC ने भेजा नोटिस, ये है वजह


बदमाशों ने युवक की लाठी डंडे से की पिटाई

बदमाशों ने जब युवक को पीटना शुरू किया तो वह जमीन पर गिर पड़ा. हाथ में लाठी डंडा और बेसबॉल लेकर आए बदमाश उसे लगातार मारते रहे. इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक को बड़ी-बड़ी गालियां भी देने लगते हैं. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वीडियो को देखने के बाद लोग बदमाशों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BJP सांसद रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर बवाल, लोकसभा स्पीकर ने फटकार लगाई

पीड़ित प्रिंस को अस्पताल में किया गया भर्ती

इस घटना के बाद बुरी तरह से लहूलुहान हुए प्रिंस को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्रिंस की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ज़ीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने ताऊ के घर से अपने घर की ओर जा रहा था, इस वक्त बाइक सवार चार दबंगों ने घटना को अंजाम दिया. इस मामले पर पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Find your daily dose of news & explainers in your WhatsApp. Stay updated, Stay informed-  Follow DNA on WhatsApp.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement