Advertisement

IT Raid: झारखंड में कांग्रेस नेता अनूप सिंह के ठिकानों पर IT का छापा, कोयला व्यापारी के घर भी पहुंची टीम

Income Tax Raid बेरको में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह समेत कोयला व्यापारी के ठिकानों पर सुबह-सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की है. 

IT Raid: झारखंड में कांग्रेस नेता अनूप सिंह के ठिकानों पर IT का छापा, कोयला व्यापारी के घर भी पहुंची टीम

झारखंड में कांग्रेस के करीबी विधायक के घर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. (सांकेतिक फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः झारखंड में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के ढोरी स्थित आवास पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी (IT Raid) की है. अनूप सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफी करीबी माना जाता है. वह पहली बार बेरमो सीट से विधायक चुने गए हैं. बताया जा रहा है छापेमारी में 35 से अधिक अधिकारी जुटे हैं. इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

सुबह 7 बजे से जारी है छापेमारी
बेरमो में सुबह करीब 7 बजे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. कुमार जयमंगल सिंह अपने पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद उपचुनाव में पहली बार बेरमो से विधायक चुने गए हैं. आयकर विभाग ने छापेमारी क्यों की है इसकी फिलहाल को ई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह मामला कैश बरामदगी से जुड़ा बताया जा रहा है. बता दें कि कोलकाता में कैश बरामदगी के मामले में कांग्रेस के तीन विधायकों अनूप सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप की गिरफ्तारी के बाद अनूप सिंह ने ही रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement