भारत
त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना नदी में मिला है. स्नेहा बीते एक हफ्ते से लापता थी. एक दिन पहले ही उसके हॉस्टल रूम से एक नोट मिला था.
छह दिन से लापता DU छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव यमुना नदी में रविवार 13 जुलाई को मिला. 19 साल की स्नेहा त्रिपुरा की रहने वाली थी. उसके परिवार ने उसके शव की पहचान की है और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. स्नेहा के गायब होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. एक दिन पहले ही स्नेहा के हॉस्टल के कमरे से पुलिस को एक नोट बरामद हुआ था. इस नोट में स्नेहा ने खुद की जान लेने की बात लिखी थी. पुलिस के मुताबिक, स्नेहा के सुसाइड के पीछे पारिवारिक कारण थे.
स्नेहा की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके गायब होने के बाद के मूवमेंट्स ट्रेस किए. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि स्नेहा की लास्ट लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज थी. इसके बाद पुलिस ने NDRF और गोताखोरों की मदद से स्नेहा की तलाश शुरू की. पुलिस की जांच में सामने आया कि स्नेहा की लास्ट लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज थी. स्नेहा का शव गीता कॉलोनी के फ्लाईओवर के पास मिला है. यह सिग्नेचर ब्रिज की लोकेशन से 10 किलोमीटर दूर है.
स्नेहा देबनाथ 7 जुलाई से लापता थी. सिग्नेचर ब्रिज तक जाने के लिए उसने जो कैब बुक की थी, उसके ड्राइवर ने पुष्टि की है कि उसने स्नेहा को सिग्नेचर ब्रिज पर ही ड्रॉप किया था. स्नेहा ने 7 जुलाई की अलसुबह अपने करीबी दोस्तों को ईमेल और मैसेज भेजे थे. स्नेहा के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वो कुछ महीनों से परेशान चल रही थी.
स्नेहा ने 7 जुलाई की सबह 5 बजकर 56 मिनट पर अपने घर पर बात की थी. तब उसने उन्हें बताया था कि वो अपनी एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन जा रही है. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था. तीन घंटे बाद भी जब उसका फोन चालू नहीं हुआ तो घरवालों ने उसकी दोस्त को फोन किया. दोस्त ने बताया कि उसकी न तो स्नेहा से बात हुई है और न ही वो उससे मिली है. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और स्नेहा की तलाश शुरू हुई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.