Advertisement

Bihar News: दानापुर में गंगा नदी में डूबी 50 यात्रियों से भरी नाव, 10 से ज्यादा अभी भी लापता

Bihar News: बिहार के दानापुर में एक नाव डूबने की वजह से बड़ा हादसा हो हुआ है. इस नाव में 50 से 55 से लोग सवार होनी का बात कही जा रही है. इन लोगों में से करीब 20 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

Bihar News: दानापुर में गंगा नदी में डूबी 50 यात्रियों से भरी नाव, 10 से ज्यादा अभी भी लापता

गंगा नदी में डूबी नाव

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के दानापुर से दर्दनाक खबर है. यहां मनेर थाना क्षेत्र में शेरपुर के पास गंगा नदी में लोगों से भरी नाव डूब गई है. बताया जा रहा है कि इस नाव में 50 से 55 लोग सवार थे. ग्रामीणों के अनुसार, इस हादसे का शिकार हुए 15 से 20 लोग अभी भी लापता  हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक 10 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे. गंगा नदी पार करते समय उनकी नाव हादसे का शिकार हो गई.

गंगा नदी में नाव पलटने की घटना के बाद दानापुर से एसडीएम ने मीडिया को बताया कि नाव में 50 से 54 लोग सवार थे. इन लोगों में 10 लोग अभी भी मिसिंग हैं और इन लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मजदूर नाव पर सवार होकर काम से लौट रहे थे. रेस्क्यू मिशन के लिए दो नाव भेजी गई हैं. NDRF को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. हम अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

VIDEO: मोहाली में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचाई से गिरा झूला, बच्चों-महिलाओं समेत 15 से ज्यादा घायल

कौन हैं डूबने वाले लोग?
स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी भी 15 से 20 लोग लापता हैं. उन्होंने बताया कि नाव पलटने की वजह से डूबने वाले अधिकतर लोग शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के रहने वाले हैं. ये सभी हर रोज अपने पशुओं का चारा लाने के लिए नाव पर सवार होकर जाते थे. रविवार को भी ये सभी लोग चारा लेने के लिए गए थे लेकिन लौटते समय नाव गंगा की मुख्य धारा में उलझने की वजह से  पलट गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement