Advertisement

पाक के शहरों में अब कौन कर रहा है हमला? लाहौर सहित कई जगहों पर धमाकों की खबरें

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाक के बीच तनाव बना हुआ है. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान के 12 शहरों में धमाके हो रहे हैं. जिनकी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं.

Latest News
पाक के शहरों में अब कौन कर रहा है हमला? लाहौर सहित कई जगहों पर धमाकों की खबरें

operation sindoor

Add DNA as a Preferred Source

जब से पहलगाम हमले के बदले को लेकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयरस्ट्राइक की है तब से पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं. अब तो खबर आ रही है कि पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर धमाके हो रहे है. पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक के बाद एक तीन धमाके सुनाई दिए. पाकिस्तान की सेना भी ये सोचकर परेशान है कि ये धमाके क्यों हो रहे हैं और इन्हें कौन कर रहा है. 

इन शहरों में हुए धमाकें
 जिन जगहों पर धमाके हो रहे हैं वहां पर पूरी तरफ से अफरा-तफरी का महौल है. पाकिस्तानी पुलिस, सुरक्षाबल मौके पर पुहंच रहे हैं. हमले में घयलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद हैं. पाकिस्तान के कई एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. पाकिस्तान के लाहौर , कराची समेत कई एयरपोर्ट आज शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें - भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, DM ने जारी किए आदेश

आर्मी अफसरों के घर के पास ब्लास्ट
एक दिन पहले ही भारत के पाकिस्तान के कई स्थानों पर भारत ने हमला किया था, इसके मद्देनजर जंग की आशंकाएं बढ़ गई है. इस बीच भारत ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है. जिन जगहों पर ये ब्लास्ट हो रहे हैं वहां पर विस्फोट के बाद तुरंद सायरन सुनाई दे रही है. ये इस तरफ इशारा करता है कि पाकिस्तान का एयर डिफेंस बहुत कमजोर हो चुका हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement