Advertisement

Sonali Phogat डेथ केस में नया मोड़, अन नेचुरल डेथ का मामला दर्ज, बहनों ने लगाए ये आरोप

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की बहनों ने उनकी मौत पर शक जताया है. उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की CBI जांच कराई जानी चाहिए.

Sonali Phogat डेथ केस में नया मोड़, अन नेचुरल डेथ का मामला दर्ज, बहनों ने लगाए ये आरोप

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के बाद अप उत्तर गोवा पुलिस ने अप्रकृतिक मौत का केस दर्ज किया है. उन्होंने अंजुना के हॉस्पिटल में दम तोड़ा था. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. 

पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जिवबा दलवी ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं. आज सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.' उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह नौ बजे फोन पर मामले की जानकारी मिली. 

Sonali Phogat की बेटी का क्या होगा? सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर क्यों जताई चिंता

अन-नेचुरल डेथ का केस हुआ दर्ज

डीएसपी ने कहा कि अंजुना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा, 'संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जांच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है.' डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

सोनाली फोगाट के पति की संदिग्ध परिस्थियों में हुई थी मौत

क्या बोलीं सोनाली फोगाट की बहनें?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनकी दोनों बहनों ने CBI जांच की मांग की है. उन्हें मौत की वजह पर शक है.  दोनों बहनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सोनाली की बड़ी बहन रेमन फोगाट और छोटी बहन रुकेश फोगाट ने दावा किया है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है. पुलिस केस की छानबीन कर रही है.

मॉडलिंग के दिनों में भी खूबसूरती से ढाती थीं कहर, पीछे छोड़ गईं करोड़ों की प्रॉपर्टी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement