Advertisement

RSS की तुलना चूहे से करने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने लिया आड़े हाथों, कहा-अब वे घबरा रहे हैं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरएसएस की तुलना चूहों से कर दी है. इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है.

Latest News
RSS की तुलना चूहे से करने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने लिया आड़े हाथों, कहा-अब वे घबरा रहे हैं
Add DNA as a Preferred Source

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना चूहों से कर दी है. झारखंड सीएम ने कहा कि आरएसएस झारखंड में घुसकर चूहों की तरह घुसपैठ कर रही है और झारखंड को बर्बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि लोग अपने गांव से आरएसएस को भगाएं. झारखंड सीएम के इस बयान के बाद भाजपा उन पर हमलावर है. 

भाजपा का पलटवार
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के आरएसएस को लेकर दिए इस विवादित बयान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने पलटवार किया है. उन्होंने न्यूज एजेसी ANI से बात करते हुए कहा कि एक तरफ वे कह रहे हैं कि RSS चूहा है. हम भी तो RSS से ही जुड़े हुए हैं. जब वे (हेमंत सोरेन) चूहे से इतना घबरा रहे हैं तो इतने विशाल झारखंड की वे कैसे रक्षा कर पाएंगे?


यह भी पढ़ें - Champai Soren के आरोपों पर बोले CM Hemant Soren, 'पैसा ऐसी चीज है कि...'


 

'आरएसएस को गांव से भगा दो'
ची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोगनाडीह जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर इसे बर्बाद कर रही है. जब आप उन्हें गांवों में हंडिया और दारू के साथ दाखिल होते देखें तो उनका पीछा कर खदेड़ दें. सीएम हेमंत सोरेन के इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने उन पर जमकर निशाना साधा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement