Advertisement

हिंदी हार्टलैंड नहीं BJP का अब पूर्व से लेकर दक्षिण तक राज, 19 राज्यों में मोदी शाह की जोड़ी ने खिलाया कमल

BJP Rule In 19 States: बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद पूर्ण बहुमत के साथ वापसी की है. साल 2014 के बाद से पार्टी ने अपना विस्तार पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक किया है. 

Latest News
हिंदी हार्टलैंड नहीं BJP का अब पूर्व से लेकर दक्षिण तक राज, 19 राज्यों में मोदी शाह की जोड़ी ने खिलाया कमल

मोदी-शाह की अजेय जोड़ी ने BJP को बनाया पूरे देश की पार्टी

Add DNA as a Preferred Source

लगभग दो दशक पहले तक बीजेपी को हिंदी हार्टलैंड की पार्टी कहा जाता था. हालांकि, साल 2014 के बाद यह परिदृश्य तेजी से बदला और बीजेपी ने पूर्वोत्तर के राज्यों में सरकार बनाने से लेकर दक्षिण भारत में अपना प्रदर्शन सुधारा है. केरल से पहली बार पार्टी ने लोकसभा सीट जीती है, तो पांडिचेरी में भी सरकार बनाने में कामयाब रही है. आज भगवा पार्टी सुदूर गोवा से लेकर मेघालय तक सत्ता में है. इनमें से कई राज्य ऐसे हैं जहां पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई है. आइए समझते हैं कैसे बीजेपी हिंदी पट्टी की पार्टी से बाहर निकलकर पैन इंडिया विस्तार पाने में सफल रही है. 

21 राज्यों में सरकार बनाने के सफर तक पहुंची है BJP 
बीजेपी इस वक्त राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर 19 जगहों पर सरकार में है. इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए कांग्रेस की 21 राज्यों में सरकार बनी थी. 2018 में बीजेपी गठबंधन ने इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. हालांकि, अभी बीजेपी की 19 जगहों पर सरकार है, लेकिन ध्यान देने की बात है कि इसमें हिंदी पट्टी से इतर पार्टी ने कई और राज्यों में सरकार बनाई है. पूर्वोत्तर में मणिपुर, मेघालय और असम में पार्टी सत्ता में है. दक्षिण भारत में पांडिचेरी में सरकार चला रही है. महाराष्ट्र और गोवा जैसे प्रदेश में भी पार्टी की सरकार है. 27 साल के सूखे के बाद पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. 


यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं की उड़ी नींद, दिल्ली में फिर नहीं खुला खाता, इतने उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत


हिंदी पट्टी में बीजेपी अभी भी मजबूत 
हिंदी पट्टी में बीजेपी और संघ की मजबूती आज भी साफ झलकती है. उत्तर प्रदेश में पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है और महाराष्ट्र में भी बीजेपी की अगुवाई में बड़े बहुमत के साथ पार्टी की वापसी हुई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भगवा का परचम लहरा रहा है, तो बिहार में भी पार्टी सहयोगी के तौर पर सरकार चला रही है. हिंदी पट्टी में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की मजबूती स्पष्ट झलकती है. 


यह भी पढ़ें: हारकर भी जीत गए संदीप दीक्षित, अरविंद केजरीवाल से अपनी मां शीला दीक्षित का लिया बदला


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement