Advertisement

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, बंगाल में नड्डा और शाह की खास मीटिंग 

BJP Plan For Lok Sabha Election 2024: लोक सभा चुनाव 2024 में सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. इसकी शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बंगाल में चल रही बैठक से हो गई है. 

Latest News
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, बंगाल में नड्डा और शाह की खास मीटिंग 

BJP Plan For Lok Sabha Election 2024

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. विपक्षी इंडिया गठबंधन को हराने के साथ ही भगवा पार्टी का फोकस सत्ता में वापसी की हैट्रिक बनाने पर है. बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक में पीएम मोदी ने खुद 350 सीटों पर जीत के इरादे से उतरने का लक्ष्य दिया है. पार्टी संगठन स्तर पर लगातार रणनीति बना रही है. पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक हो रही है जिसमें कार्यकर्ताओं के लिए भी पूरा रोडमैप तैयार करने की बात कही जा रही है. बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और कार्यकर्ता भी जोश में है. 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह की अहम बैठक चल रही है. दोनों शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद करेंगे. सूत्रों का कहना है कि शहरों के अलावा बीजेपी इस बार खास तौर पर गांवों में भी प्रचार के लिए अलग रणनीति बना रही है. गांव के एक-एक घर तक पहुंचने की योजना है. मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राम मंदिर और आर्टिकल 370 जैसी उपलब्धियों को जोर-शोर से उठाने की योजना है.  

यह भी पढ़ें: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले, 'अल्लाह हमें बाबरी मस्जिद वापस दे दे'

PM Modi भरेंगे कार्यकर्ताओं में उत्साह
कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बड़े स्तर पर संवाद करेंगे. इसके अलावा, जेपी नड्डा और अमित शाह भी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. सभी प्रदेश के बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर वार्ता करें और उन्हें पूरी तैयारी के बारे में समझाएं. इसके अलावा, संगठन स्तर पर गली-गली और चौराहे तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की योजना बनाई गई है. सभी नेताओं को राज्यवार और जिला स्तर पर टार्गेट दिए जाएंगे.

गांव चलो अभियान की होगी शुरुआत 
पार्टी का अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क के लिहाज से 'गांव चलो अभियान' जनवरी-फरवरी में चलाया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेता युवा मोर्चा के नेताओं, राज्य और प्रदेश नेताओं के साथ चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा और पार्टी की आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर रणनीति बनाने की चर्चा है. इसके अलावा, कल्स्टर स्तर पर प्रचार अभियान की रणनीति तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड का तीसरा सबसे बड़ा टेंपल होगा अयोध्या का राम मंदिर, टॉप 5 में शुमार है ये मठ भी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement