Advertisement

'पहलगाम में सुहाग खोने वाली औरतों में दिल नहीं था...' बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल पर कांग्रेस ने लगाई क्लास

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की है. जांगड़ा ने कहा कि अगर पहलगाम हमले में महिलाओं ने हिम्मत दिखाई होती, आतंकियों से लड़ाई की होती तो मौतों का आंकड़ा कम होता.

'पहलगाम में सुहाग खोने वाली औरतों में दिल नहीं था...' बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल पर कांग्रेस ने लगाई क्लास
Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की है. भिवानी में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के एक कार्यक्रम में जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम में महिलाओं ने हिम्मत दिखाई होती तो हमले में मौतों का आंकड़ा कम होता. उन्होंने ये भी कहा कि अगर पर्यटकों ने अग्निवीर की ट्रेनिंग ली होती तो भी मौतों का आंकड़ा कम होता.

महिलाओं में दिल और जज़्बा नहीं था- जांगड़ा

जांगड़ा ने कहा कि आतंकी हमले में जिन महिलाओं ने अपने पति को खोया उनमें योद्धा होने का भाव नहीं था. जांगड़ा ने कहा, 'वहां पर हमारी जो बहनें थीं, जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया उनमें वीरांगना का भाव नहीं था, जोश नहीं था, जज़्बा नहीं था, दिल नहीं था, इसलिए हाथ जोड़कर गोली का शिकार हो गईं. लेकिन वहां हाथ जोड़कर कोई बचता नहीं है.' इसके बाद जांगड़ा ने कहा कि इन महिलाओं ने अगर अहिल्याबाई का इतिहास पढ़ा होता तो कोई भी उनके सामने इस तरह से उनके पतियों की हत्या नहीं करता. 

पहले सुहाग उजड़ा अब मर्यादा छीन रहे बीजेपी सांसद- हूडा

सांसद जांगड़ा के बयान की निंदा करते हुए रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंदर सिंह हूडा ने लिखा, 'पहलगाम हमले में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ लिए, अब उनकी मर्यादा उजाड़ने का काम हरियाणा के भाजपा सांसद रामचंद्र जी कर रहे हैं. ये बेहद घृणित टिप्पणी है. भाजपा की तरफ से लगातार शहीद परिवारों का अपमान हो रहा है. इस पर लगाम लगनी चाहिए.'

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी. आतंकियों ने धर्म पूछकर पुरुषों को निशाना बनाया था. इस हमले के जवाब में 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement