Advertisement

सिद्धारमैया के बाद मल्लिकार्जुन खरगे फैमिली पर उठे सवाल, BJP ने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, प्रियांक ने 'X' पर दिया जवाब

BJP ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे राहुल पर गंभीर आरोप लगाया है और साथ ही इसको लेकर कर्नाटक सरकार को भी घेरा है.

Latest News
सिद्धारमैया के बाद मल्लिकार्जुन खरगे फैमिली पर उठे सवाल, BJP ने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, प्रियांक ने 'X' पर दिया जवाब
Add DNA as a Preferred Source

Karnataka: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का परिवार इस वक्त विवादों में घिर गया है. BJP ने कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे राहुल खरगे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. BJP का कहना है कि सरकार ने राहुल को नियमों के खिलाफ जाकर जमीन आवंटित की है . बीजेपी सांसद लाहर सिंह सिरोया ने राहुल की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIADB) की साइट देने पर सवाल उठाया है. सिरोया ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है.

BJP ने लगाया गंभीर आरोप 
सांसद लाहर सिंह सिरोया ने सवाल उठाया, '5 एकड़ का पार्सल एयरोस्पेस पार्क में नागरिक सुविधाएं स्थापित करने के लिए निर्धारित 45.94 एकड़ का हिस्सा था, जिसे अनुसूचित जाति कोटा के तहत आवंटित किया जाना था, लेकिन राहुल की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट को कैसे दे दिया गया?'


ये भी पढ़ें: ट्रेनी नर्स को नशीला पानी पिलाकर ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, सड़कों पर उतरे भड़के लोग


प्रियांक खड़गे ने आरोपों से इनकार किया
एक्स पर एक पोस्ट में, खरगे के दूसरे बेटे और कर्नाटक IT/BT और ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खरगे ने आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा, 'आवंटित साइट, औद्योगिक या वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया एक औद्योगिक भूखंड नहीं था. यह शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है. ट्रस्ट का इरादा सीए साइट पर मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का है. यह गलत है?'

प्रियांक ने कहा, 'KIADB ने उस परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट को कोई सब्सिडी या कोई छूट नहीं दी थी, जिसे प्लॉट दिया गया था.' प्रियांक के ट्वीट का जवाब देते हुए सिरोया ने लिखा, ' प्रियांक खरगे आपकी सलाह के लिए धन्यवाद. मुझे जो कहना था वह कह चुका हूं. जोड़ने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है. मैं किसी को भी किसी भी अवैधता पर सवाल उठाने से नहीं रोकूंगा - इस तरफ या उस तरफ. यही सच्चा लोकतंत्र है. मैं मानता हूं कि आप मुझसे अधिक सार्थक कार्य कर रहे हैं!.'


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement