Advertisement

कृषि कानून बिल कंगना का यू-टर्न, विवादों के बीच अपने बयान को लेकर मांगी माफी

Kangana Ranaut: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंजना रनौत ने कृषि कानून बिल पर दिए अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

Latest News
कृषि कानून बिल कंगना का यू-टर्न,  विवादों के बीच अपने बयान को लेकर मांगी माफी
Add DNA as a Preferred Source

Kangana Ranaut: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानून बिल पर अपने बयान को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि उनके विचार व्यक्तिगत थे और पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते थे. कंगना ने बुधवार को कहा कि अगर उनके बयान से किसी को भी ठेस पहुंची है, तो उन्हें इसका खेद है.यह बयान उस समय आया है, जब उन्हें पार्टी के भीतर से भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.  

कृषि कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने BJP नेता गौरव भाटिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके कृषि कानूनों पर दिए गए विचार निजी हैं. वे पार्टी की आधिकारिक राय का हिस्सा नहीं हैं. गौरव भाटिया ने एक्स (ट्विटर) पर यह साफ किया था कि कंगना की ओर से दिए गए बयान भाजपा की तरफ से अधिकृत नहीं थे.


यह भी पढ़ें- करतार सिंह तंवर की विधानसभा सदस्यता खत्म, दिल्ली के छतरपुर से थे AAP के विधायक


कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 
वहीं इससे पहले, कांग्रेस ने कंगना का एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि कंगना ने कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की बात कही थी. कांग्रेस ने इस बयान का हवाला देते हुए कहा था कि भाजपा पुनः इन कानूनों को वापस लाने की कोशिश कर रही है, जो पहले 2021 में निरस्त कर दिए गए थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement